विज्ञापन

तुम्हारे होने से घर खास है... अंजलि के लिए सचिन तेंदुलकर का पोस्ट वायरल, ताजा हुई 36 साल पुरानी प्रेम कहानी

सचिन और अंजली का अफेयर 5 सालों तक चला. दरअसल सचिन काफी शर्मिले थे ऐसे में वो अपने घर में शादी की बात नहीं कर पा रहे थे. तब उन्होंने अंजली को ऐसा करने के लिए कहा था

तुम्हारे होने से घर खास है... अंजलि के लिए सचिन तेंदुलकर का पोस्ट वायरल, ताजा हुई 36 साल पुरानी प्रेम कहानी
पत्रकार बनकर पहुंची थीं घर, 5 साल चला अफेयर; सचिन-अंजलि की प्रेम कहानी फिर चर्चा में
NDTV

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी वाइफ अंजली तेंदुलकर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है. पोस्ट में सचिन ने अंजली के लिए लिखा, तुम्हारे होने से घर हमेशा कुछ ज्यादा ही खास रहा है. जन्मदिन मुबारक हो, अंजलि!' इस पोस्ट के साथ सचिन ने दिल की इमोजी भी लगाई है. बता दें कि 10 नवंबर को सचिन ने अंजली का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर की शादी 25 मई 1995 को हुई थी. सचिन के इस प्यार भरे पोस्ट को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. 

एयरपोर्ट पर देखते हुए हो गया था प्यार

सचिन को पहली बार अंजली ने साल 1990 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था. पहली नजर में ही सचिन को दिल दे बैठी थी. इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था. अंजली ने कहा था कि "वह एयरपोर्ट पर अपनी मां को रिसीव करने पहुंची थी. अपनी मां का एयरपोर्ट पर इंतजार करने के क्रम में उनकी नजर घुंघराले बाल वाले सचिन पर पड़ी. उन्होंने कहा कि वो सचिन को काफी समय से देख रही थी. उस समय सचिन इंग्लैंड दौरे से लौटे थे. अंजली के साथ उस समय उनकी दोस्त भी मौजूद थीं. अंजली की दोस्त ने ही बताया कि यह वही खिलाड़ी है जिसने इंग्लैंड में शतक जमाया है. इतना सुनने के बाद अंजली सचिन का ऑटोग्रॉफ लेने के लिए उनके पीछे चल पड़ीं थी. सचिन से मिलने की खुशी में अंजली अपनी मां को एयरपोर्ट कर रिसीव करना भूल गई. इस घटना के बाद अंजली ने दोस्तों की मदद लेकर तेंदुलकर का नंबर निकाला और उनसे बात करने में सफल रहीं. दोनों के बीच फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ.

अंजली पत्रकार बनकर घर पहुंची 

सचिन से मिलने के लिए अंजली पत्रकार बनकर उनके घर पहुंची थीं. घर पहुंचकर अंजली ने सचिन को चॉकलेट भेंट किया था जिसे तेंदुलकर की मां ने देख लिया था. तेंदुलकर की मां ने तब जाकर अंजली से पूछा, क्या तुम सच में पत्रकार हो. बता दें कि सचिन और अंजली ने अपने अफेयर के दौरान केवल एक फिल्म देखी और वो फिल्म 'रोजा' थी. उस घटना को याद कर अंजली ने कहा था कि सचिन की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी. ऐसे में वो अकेले घर से बाहर नहीं निकल पाते थे. एक दफा जब हमारा मन फिल्म देखने का हुआ तो सचिन को अपनी पहचान छूपाकर फिल्म देखने आना पड़ा. सचिन सरदार की वेशभूषा में फिल्म देखने पहुंचे थे. इंटरवल के बाद सभी की नजर सचिन पर पड़ी और वो पहचान लिए गए. इसके बाद सचिन को फौरन फिल्म छोड़कर सिनेमाहॉल से जाना प़ड़ा था. 

5 सालों तक चला अफेयर

सचिन और अंजली का अफेयर 5 सालों तक चला. दरअसल सचिन काफी शर्मिले थे ऐसे में वो अपने घर में शादी की बात नहीं कर पा रहे थे. तब उन्होंने अंजली को ऐसा करने के लिए कहा था. अंजली ने ही सबसे पहले शादी को लेकर परिवार वालों से बात की थी. साल 1994 में सचिन और अंजली की न्यूजीलैंड में सगाई हुई और इसके एक साल के बाद यानि 25 मई 1995 को दोनों की शादी मुंबई में हुई. शादी के वक्त एक लोकल टीवी ऑपरेटर ने तेंदुलकर के परिवार को लाइव शादी टेलीकास्ट करने के लिए 40 लाख का ऑफऱ दिया था. लेकिन तेंदुलकर के परिवार वालों ने इस शादी को सादगी भरा रखने का फैसला किया और ऑफऱ को ठुकरा दिया था.

यह भी पढ़ें | वनडे में यशस्वी जायसवाल को मौका क्यों नहीं? पूर्व भारतीय कोच ने गौतम गंभीर को घेरा, बोले- 'यह बेतुका है'

यह भी पढ़ें | नंबर-1 इंग्लैंड, भारत से आगे जिम्बाब्वे और पाकिस्तान, एक टेस्ट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टॉप-7 टीमें

यह भी पढ़ें | हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में गए तो मचेगी तबाही? रवि शास्त्री ने विरोधियों को दी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Arjun Sachin Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com