Viral Video: एक अमेरिकी कपल (एलिजाबेथ और ब्रायन) 1 महीने की ट्रिप पर भारत आया था. 5 हफ्ते भारत में बिताने के बाद जब कपल को वापस भारत से जाना का समय आया तो दोनों काफी भावुक हो गए. अमेरिकी कपल ने कहा कि भारत में 5 हफ्तों के शानदार अनुभव के बाद अब हम घर की ओर निकल रहे हैं. इस समय मदर इंडिया को अलविदा कहते हुए हमारा दिल काफी उदास है और आंखों में आंसू हैं. कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वे अभी से भारत की अगली ट्रिप के सपने देखने लगे हैं.
कपल को पसंद आया जागेश्वर महादेव मंदिर
अमेरिकी कपल का नाम ब्रायन (Brain) और एलिजाबेथ (Elizabeth Whitt) है. एलिजावेथ का इंस्टाग्राम पर @yogi_dreamer नाम से अकाउंट भी है, जिस पर उन्होंने अपनी भारत ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. दोनों अक्सर अपने नाम के लिए BE का इस्तेमाल करते हैं. एक पोस्ट में एलिजावेथ ने बताया कि 'BE' हमारे नाम के शुरुआती अक्षर हैं. ये हमें 'वर्तमान पल में जीने' (BE in the moment) की याद दिलाते हैं, इसलिए हम इनका इस्तेमाल करते हैं.
अमेरिका से आए कपल ने भारत में ऋषिकेश, कैंची धाम, वृंदावन और जयपुर समेत कई जगहों की यात्रा की है. अपनी इंडिया ट्रिप के दौरान अमेरिकी कपल उत्तराखंड के अलमोड़ा में स्थित भगवान शिव का प्राचीन मंदिर जागेश्वर महादेव मंदिर भी घूमने गया. उसने एक पोस्ट में बताया कि मुझे यह शिव मंदिर बहुत पसंद आया.
वृंदावन में मनाई दीपावली
कपल ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में 125 मंदिर हैं, जो लगभग 2500 साल पुराने हैं. यह जगह बहुत ही जादुई और सुंदर है, जहां आप एक खास ऊर्जा महसूस कर सकते हैं. इसके अलावा अमेरिकी कपल ने वृंदावन में रहते हुए दीपावली मनाई. एलिजावेथ और ब्रायन ने वीडियो में कहा कि यहां बहुत सारे पटाखे फोड़े जा रहे हैं.
भारत के पटाखे तो एकदम कमाल हैं, ये अमेरिकी पटाखों से कहीं ज़्यादा बड़े और तेज़ हैं, और हर कोई इन्हें जला रहा है. 4 जुलाई को आपके अमेरिकी पड़ोसी जो जश्न मनाते हैं, ये उससे कई गुना ज़्यादा ज़बरदस्त है.
यह भी पढ़ें | ब्रिटिश यूट्यूबर ने किया ट्रेन की स्लीपर में 72 घंटे का सफर, लोग बोले- कोई भारतीय भी हिम्मत नहीं करेगा
कपल ने कहा कि हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं कि दिवाली के मौके पर इस अहम जश्न के दौरान हम यहां मौजूद हैं. हर कोई बहुत उत्साहित है और हमें बहुत मज़ा आ रहा है. वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में घूमने के बाद विदेशी कपल ने कहा कि अब हम जयपुर के महलों की तरफ जा रहे हैं. मुझे भारत से प्यार है.
कपल ने कहा- जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों
कपल ने बताया कि उनकी भारत ट्रिप काफी रोमांचक रहाी. खूब चाय पी, बहुत ही स्वादिष्ट खाना खाया, अपने पसंदीदा लोगों के साथ अद्भुत कीर्तन सुने, पुराने दोस्तों से मिले और नए दोस्त बनाए, नवरात्रि का आनंद लिया.
अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ने बताया कि ब्रायन एक बड़े बबून के हमले से बाल-बाल बचा, और गंगा मां के साथ खूब समय बिताया. इन सभी पलों के लिए बहुत आभारी हूं. भारत में हमने ऋषिकेश में गंगा मां को विदाई देकर कैंची धाम गए. कैंची धाम और ऋषिकेश में गंगा किनारे खास पल बिताने के बाद कपल ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे हमने 1000 जन्म जी लिए हों.
यह भी पढ़ें | जापानी लड़की ने पहली बार वंदे भारत में किया सफर, बोली- उम्मीद से ज्यादा सफाई है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं