- दूसरा टेस्ट मैच सोमवार से शुरू होगा
- चेतेश्वर पुजारा का विराट टेस्ट!
- पुजारा का भी चल रहा विराट समय !
South Africa vs India: टीम इंडिया सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में धूल चटाने के बाद अब अगली फतह के लिए तैयारी में जुटी है. दूसरा टेस्ट मैच सोमवार से जोहांसबर्ग में खेला जाएगा. लेकिन उससे पहले ही पूर्व सेलेक्टर शरनदीप सिंह ने टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए वॉर्निंग जारी कर दी है. पुजारा सेंचुरियन टेस्ट में 0 और 16 रन ही बना सके थे.
शरनदीप ने कहा कि हमारा बल्लेबाजी विभाग बेहतर नहीं कर रहा है. सिर्फ केएल राहुल इकलौते फैक्टर हैं और हम सिर्फ केएल और विराट पर निर्भर नहीं रह सकते, लेकिन मैं यहां पुजारा के बारे में बात करना चाहता हूं. पूर्व ऑफी ने कहा कि अब चेतेश्वर पुजारा को रन बनाने होंगे क्योंकि पहले ही टेस्ट में थतक बनाने वाले श्रेयस अय्यर टीम में जगह मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पुजारा एक सीनियर खिलाड़ी हैं और अगर आपका फ्लॉप जारी रहा, तो आपको जल्द ही बेंच पर बैठा दिया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया केएल राहुल को कप्तान बनाने पर बड़ा बयान
शरनदीप ने कहा कि भारतीय टीम बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि टीम सीरीज जीतेगी. साफ दिख रहा है कि मेजबान टीम खेलने के लिए सीरीज खेल रही है, सीरीज जीतने के लिए नहीं. पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी कमजोर है. अब जबकि दूसरे टेस्ट में क्विंटन डि कॉक टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनकी बल्लेबाजी बुरी तरह ढह जाएगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी पूर्व कप्तान ने केएल को वनडे कप्तान बनाने के फैसले को सही करार दिया, बोले कि...video
शरनदीप ने कहा कि हमारा गेंदबाजी विभाग बेहतर कर रहा है. आप देखिए कि अगर अगर हम सिराज को ईशांत से पहले इलेवन में खिला रहे हैं, तो यह दिखाता है कि वह कितना अच्छा खेल रहे हैं और उसने भारत के लिए कितना बेहतर किया है. बुमराह के बारे में पूर्व सेलेक्टर ने कहा कि वह हमारे लिए मास्टरपीस है. जिस अंदाज में वह गेंदबाजी करते हैं, वह बहुत ही शानदार है. मुझे भरोसा है कि भारत निश्चित तौर पर सीरीज जीतेगा.
VIDEO: IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं