- शुक्रवार को हुआ था वनडे टीम का ऐलान
- केएल राहुल बने थे वनडे के कप्तान
- विराट कोहली भी हैं वनडे टीम का हिस्सा
SA vs IND: शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान किया, जो टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद मेजबानों के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी. यह सीरीज 18 जनवरी को खेली जाएगी. घोषित टीम में नयी बात यह है कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे और यह पहली बार होने जा रहा है. बीसीसीआई ने रोहित की गैरमौजूदगी में विराट को जिम्मेदारी न देकर टीम के उपकप्तान केएल राहुल को ही नेतृत्व देना बेहतर समझा. इस बात को लेकर कई मंचों पर चर्चा भी हो रही है, लेकिन सलमान बट्ट ने इस फैसले को तार्किक रूप से सही करार दिया है.
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के साथ मिलकर रवि शास्त्री ने मचाया धमाल, दोनों के डांस का वायरल हुआ Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान बट्ट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित पिछले महीने ही विराट की जगर पूर्णकालिक व्हाइट-बॉल कप्तान बने थे. लंबे समय के लिहाज से यह फैसला सही था. वहीं, रोहित की गैरमौजूदगी में एक ऐस शख्स को कप्तान बनाना जरूरी था, जो लंबे समय तक भारत की कप्तानी कर सके. उन्होंने कहा कि अगर विराट को कहा भी जाता, तो भी वह अलग से वनडे की कप्तानी नहीं ही करते. ऐसे में बीसीसीआई ने उप-कप्तान को ही नेतृत्व के लिए आगे बढ़ाया, जो भविष्य में लंबे समय तक भारत की कमान संभाल सकता है. केएल राहुल आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं और उनके पास अनुभव है.
सलमान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट लंबे समय से लड़कों को कप्तानी के लिए तैयार कर रही है. यह एमएस धोनी के मामले में भी देखा गया था. उस समय मे भी कोहली सहित अलग-अलग युवाओं को कमजोर टीमों के खिलाफ कप्तान बनाकर उन्हें परखा गया था, लेकिन कोहली का प्रदर्शन तेजी से निखरता गया, तो उन्हें कप्तानी सौंप दी गयी.
यह भी पढ़ें: इस कारण रोहित शर्मा को नहीं चुना गया वनडे सीरीज में, मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा बोले
सलमान की प्रतिक्रिया तब आयी है, जब ऐसी चर्चा हो रही थी कि जब रोहित वनडे में भी नहीं खेलने जा रहे हैं, तो ऐसे में विराट को कप्तानी सौंप देनी चाहिए थी. लेकिन शुक्रवार को ही बीसीसीआई ने टीम के ऐलान के साथ ही केएल राहुल को कप्तान बनाकर साफ कर दिया कि बोर्ड अब पीछे मुड़कर देखने नहीं जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं