- अब बात बहुत आगे चली गयी
- बीसीसीआई की नजर है अब विश्व कप पर
- पहली बार केएल राहुल करेंगे दक्षिण अफ्रीका में वनडे में कप्तानी
South Africa vs India: भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रही है. पिछले एक महीने के भीतर ही कुछ हैरान करने वाली चीजें हुयी हैं, तो उनकी जगह नए पन्ने जुड़ रहे हैं. इसी कड़ी में ऐसा लगता है कि अब भाग्य रूपी करवट केएल राहुल की तरफ बैठता दिखायी पड़ रहा है. विराट के वनडे कप्तान से हटने के बाद रोहित भी सीरीज में खेलने की पोजीशन में नहीं रहे, तो वनडे कप्तानी की कैप अब केएल राहुल के सिर पर आ बैठी है, जो जनवरी 16 से होने जा रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबि सीमर जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे. यह वह बात है, जिसकी कल्पना एक महीने पहले तक न करोड़ों भारतीय प्रशंसकों ने की थी और न ही विराट कोहली की, लेकिन भाग्य और हालात कब किसे क्या दिला दें, यह कोई नहीं कह सकता.
यह भी पढ़ें: द्रविड़ ने बदला अपना मिजाज, सेंचुरियन में जीत के बाद लगाए ठुमके, फैन्स भी चौंके, देखें Video
केएल राहुल को क्या भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार किया जा रहा है, इस पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा था निश्चित तौर पर हम वर्तमान में केएल राहुल की तरफ देख रहे हैं. केएल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फौरमेटों में खेल रहे हैं. उनके पास कप्तानी क अनुभव है. उन्होंने बतौर कप्तान अपने गुणों को आईपीएल में साबित कर दिया है और हम चयकनर्ता कुछ ऐसा ही सोचते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: क्या धवन को पता था कि वे अफ्रीका में जरूर खेलेंगे, इस VIDEO से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है
चीफ सेलेक्टर के इस बयान से साफ है कि अब बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट के भविष्य को रोहित और विराट से आगे की ओर देख रहा है. बोर्ड ने एक तरह से विराट और रोहित दोनों को ही यह मैसेज दे दिया कि अगर ये दोनों भी भारतीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो भी भारतीय क्रिकेट को अब केएल राहुल के कंधों पर रखकर आगे ले जाया जाएगा. और इससे यह भी मैसेज है कि एक बार को यह भी हो सकता है कि अगर साल 2023 में भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में रोहित एक बार को उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो भारत की कप्तानी के लिए केएल राहुल तैयार हैं.
VIDEO: IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं