Romario Shephered: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 204) में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI vs DC) के लिए घरेलू वानखेडे़ मैदान पर पहली जीत ही नहीं आई, बल्कि कई पॉजिटिव भी देखने को मिले. और इनमें सबसे बड़ा पॉजिटिव रहा विंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शैफर्ड (Romario shepherd), जिनके प्रचंड प्रहार से इंडियंस के मुर्झाए चेहरों पर मुस्कान तैर गई. नॉर्किया को आखिरी ओवर में शैफर्ड ने ऐसा सदमा दिया, जो वह अपने जीवन भर नहीं भूलेंगे. मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने, लेकिन रोमारियों ने बल्ले से ऐसा मारा कि उन्होंने वह कर डाला, जो आईपीएल के पिछले करीब 15 साल के इतिहास में नहीं हुआ.
अब कौन पछाड़ेगा रोमारियो को?
आखिरी ओवर की धुनाई को क्रिकेट जगत अपने ही अंदाज में याद करेगा. करोड़ों क्रिकेट फैंस रोमारियो के इस वीडियो को लूप में बार-बार देखेंगे. छक्कों की विविधता, तूफानी प्रहार..सब वाह रोमारियो वाह कह उठे. और यह राह उनका तूफानी स्ट्राइक-रेट. बात जब आईपीएल में कम से कम दस गेंदों के मानक पर स्ट्राइक-रेट की आती है, तो अब रोमारियो इस मामले में किंग बन गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चारों दिग्गज पीछे, रोमारियो आगे !
आईपीएल इतिहास में कम से कम दस गेंदों की पारी के मानक के आधार पर पांचवें नंबर पर क्रिस गेल (350.00 बनाम हैदराबाद, 2015) हैं, तो चौथे नंबर पर आंद्रे रसेल (369. 23, बनाम आरसीबी, 2019) का नंबर है. तीसरे नंबर पर मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स (372.72, बनाम मुंबई, 2015) हैं, तो वहीं पैट कमिंस (373.33, बनाम मुंबई, 2022) यह कारनामा करके दूसरे नंबर पर आ गए थे. लेकिन रविवार को रोमारियो शैफर्ड (390.00, बनाम मुंबई 2024) अब इस मामले में किंग बन गए हैं. जब भी कोई सवाल करेगा कि दस गेंदों का किंग कौन, तो रोमारियो तुरंत अपना हाथ ऊपर खड़ा कर देंगे, तो फैंस भी तुरंत ही उनका नाम लेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं