रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. एशिया कप (Asia Cup 2022) में टीम इंडिया ने पाकिस्तान और हांगकांग को हराकर सुपर 4 स्टेज में जगह बना ली है. सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की टीम पर टिकी होंगी. कुल मिलाकर अनुभवी बल्लेबाज के लिए ये मेगा टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण होगा. फिलहाल भारतीय टीम (Team India) रविवार को होने वाले सुपर 4 मैच की तैयारी में जुड़ी है. लेकिन इस बीच रोहित शर्मा ने फैंस को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (Rohit Sharma Instagram) से चौंका दिया.
रोहित ने लिखा, "मेरे पेट में तितलियाँ दौड़ रही. एक तरह का डेब्यू #TrailerOut4thSept #MegaBlockbuster."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट कोहली (Virat Kohli) को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा बुधवार को टी20 फॉर्मेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए.
उन्होंने ये मुकाम एशिया कप टी20 टूर्नामेंट (Asia Cup T20) के ग्रुप ए के मैच में हांगकांग के खिलाफ दुबई में हासिल किया. अब रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 37 टी20 मैचों में 31 मुकाबले जीते हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 6 मैच हारे हैं और इससे उनका विनिंग परसेंटेज शानदार 83.78 का हो गया है.
एमएस धोनी (MS Dhoni) अभी भी टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने 72 मैचों में टीम की कप्तानी की, जिसमें 41 जीत, 28 हार और एक मैच टाई रहा. इस हिसाब से उनका विनिंग परसेंटेज 59.28 का है.
इसी के साथ विराट कोहली तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. कोहली ने 50 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 30 जीते और 16 हारे. जबकि 2 मैच टाई रहे और 2 का नतीजा नहीं निकला. बतौर कप्तान इस फॉर्मेट में उनका विनिंग परसेंटेज 64.58 का है.
* 'एक समय था जब खिलाड़ी Tendulkar को फॉलो करते थे, लेकिन ये चारों स्टार MS Dhoni के फैन हैं'
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं