Asia Cup 2022: हांगकांग के खिलाफ बुधवार को भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat Kohli) को बड़े शॉट खेलने के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया. खास कर राहुल ने दुबई में खेले गए टी20 मैच (IND vs HK) में काफी धीमी बल्लेबाजी की. सलामी बल्लेबाज ने 39 गेंदों में सिर्फ 36 रन बनाए. राहुल का स्ट्राइक रेट 92.31 का रहा. जबकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के क्रीज पर आते ही रन रेट में एक अलग ही उछाल देखने को मिला. दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने 26 गेंदों में नाबाद 68 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके लगाए. सुर्या ने 261.54 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.
Sky की पारी के दम पर भारत दो विकेट के नुकसान में 192 रन बनाने में सफल रहा. आखिरी तीन ओवर में सुर्या और विराट ने मिलकर 52 रन जोड़े. पारी के आखिरी ओवर में सूर्यकुमार ने चार छक्के जड़े. उनकी ऐसी बल्लेबाजी देख दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी हैरान थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस विस्फोटक पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. एशिया कप के इस शानदार मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार ने अपनी पारी और भारत की जीत से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.
* ‘बाज की नजर और जड्डू के थ्रो पर कभी शक नहीं करते', सोशल मीडिया पर छाया रविंद्र जडेजा का थ्रो- Video
* हांगकांग के खिलाड़ी ने मैच के बाद ‘दीपक चाहर स्टाइल' में किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, देखें Video
इस बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर सूर्यकुमार की हंसी छूट गई. पत्रकार ने पूछा, “रोहित शर्मा ने कहा है कि आप लोग इस पूरे एशिया कप में प्रयोग करेंगे. क्या उस प्रयोग का हिसा ये भी होगा कि आप किसी समय रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे?
भारतीय बल्लेबाज ने हंसते हुए जवाब दिया, "तो आप बोल रहे हो की केएल भाई को नहीं खिलाना चाहिए? देखिए, वह भी एक चोट से वापस आ रहा है. उन्हें कुछ समय चाहिए. मैंने तो जैसे कहा है, मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं. कोच, कप्तान को बोल के रखा है कोई भी नंबर पे बल्लेबाजी करुंगा बस खिलाओ मुझे. तो चीजें ऐसे ही चलेंगी. बहुत सी चीजें हैं जो हम भी कोशिश कर रहे हैं. हम नई चीजें करना चाहते हैं और यह बेहतर है कि हम अभ्यास सत्र के बजाय मैच में उन चीजों को आजमाएं, इससे हमें एक बेहतर विचार मिलेगा."
देखिए पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का वीडियो
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं