Rohit Sharma Big Statement: अब जब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी रोहित शर्मा अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में हर किसी का सवाल है कि टीम का अगला कप्तान कौन बनेगा? फिलहाल यह तो सवाल ही है. मगर भारतीय कप्तान ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जिसकी कप्तानी से वह काफी प्रभावित थे. उनसे सवाल किया गया था कि वह कौन साथ विदेशी कप्तान है जिससे आप काफी प्रभावित थे. इसके जवाब में उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम लिया.
खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर हुई बातचीत के दौरान हिटमैन शर्मा ने कहा, 'रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा प्रभाव था. इतने बड़े वो कप्तान थे. कितनी ट्रॉफियां उन्होंने जीती. मैंने पास से देखा है उनको. जब उन्होंने कप्तानी छोड़ी और मुझे दिया (आईपीएल में) तो वो रोज आकर मुझसे बात करते थे. वो पूछते थे आपको क्या लगता है, क्या चाहिए आपको. ये टीम है लेकर आगे जाओ इसे. वो मुझसे हमेशा बात करते रहते थे और मेरी राय पूछते रहते थे. मैंने काफी कुछ उनसे सिखा है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोहित शर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'एक चीज मुझे अब भी जो याद है वो सदैव मुझे बताते थे कि खिलाड़ियों के साथ गंदी बाते करनी चाहिए. गंदी बातों का मतलब आपको क्यों नहीं खिलाया.'
बाद में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि गंदी बात का मतलब खिलाड़ियों को ना खिलाने पर उनसे किया क्या गया तल्ख बातचीत है. इसलिए मैंने कहा उनसे गंदी बात करनी चाहिए.
उन्होंने कहा ड्रॉप होने के बाद खिलाड़ी काफी गुस्से में होते हैं. ऐसे में उनके साथ कैसे बातचीत किया जाए. मगर उस दौरान बातचीत करना बेहद जरुरी होता है. तभी आपस में म्यूचुअल अंडरस्टैंड और रिस्पेक्ट बढ़ता है.
रोहित ने कहा उस दौरान तो वह गुस्से में सुना देते हैं. मगर बाद में वो आपका रिस्पेक्ट करते हैं. क्योंकि उन्हें पता है कि आज के समय में कोई कारण भी नहीं बताता है. मगर आपने कम से कम बातचीत तो की.
यह भी पढ़ें- Dewald Brevis: डेवाल्ड ब्रेविस की नजर में सचिन तेंदुलकर, पोंटिंग, कैलिस नहीं, बल्कि यह खिलाड़ी है लीजेंड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं