मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने 'रुक जाना नहीं' रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जिन बच्चों ने जुलाई सेशन की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में दी थी, वे MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के अनुसार कक्षा 10 के 59.89% छात्र 'रुक जाना नहीं' परीक्षा में पास हुए है. वहीं कक्षा 12 का पास प्रतिशत 52.44% रहा है. जो छात्र 10वीं कक्षा में पास हुए हैं, वे 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते हैं. 10वीं में आए नंबरों के हिसाब से स्ट्रीम चुन सकते हैं. वहीं 12वीं कक्षा में पास छात्र अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
MPSOS 'रुक जाना नहीं' का 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर Result सेक्शन होगा, इसपर क्लिक करें.
- 'रुक जाना नहीं' क्लास 10 और क्लास 12 परीक्षा के लिंक दिखेगा, अपनी क्लास के हिसाब से लिंक को चुने.
- रोल नंबर और कैप्चा कोड डालें.
- जानकारी सबमिट करें.
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
क्या है 'रुक जाना नहीं' स्कीम
'रुक जाना नहीं' मध्य प्रदेश राज्य की एक स्कीम है. जिसे स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) चला रहा है. इस स्कीम का उद्देश्य कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में असफल या अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का साल बचाना है. ऐसे छात्रों को एग्जाम देने का एक ओर मौका दिया जाता है.
कब हुआ था एग्जाम
MPSOS 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत 10वीं का एग्जाम 3 से 11 जुलाई, 2026 को हुआ था. 12वीं क्लास का एग्जाम 3 से 15 जून, 2026 के हुआ था. करीब 10 हजार बच्चों ने ये एग्जाम दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं