विज्ञापन

रोहित शर्मा टॉप पर, जयसूर्या से आगे सचिन- कोहली, वनडे में सबसे अधिक 150+ स्कोर करने वाले क्रिकेटर

व्हाइट बॉल क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल रोहित शर्मा के नाम वनडे में सबसे अधिक मौकों पर 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड है.

रोहित शर्मा टॉप पर, जयसूर्या से आगे सचिन- कोहली, वनडे में सबसे अधिक 150+  स्कोर करने वाले क्रिकेटर
Rohit Sharma on Top Most 150+ Scores in ODI Cricket

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और व्हाइट बॉल क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ तौर पर कहा है कि रोहित अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने थोड़ी दिनों पहले ही जियस्टार से बात करते हुए कहा था कि रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज का वर्ल्ड कप स्क्वाड में होना एक एसेट है. अगर रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को देखें तो यह बात गलत भी नहीं लगती है. वनडे क्रिकेट में तीसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले रोहित शर्मा, 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे अधिक मौकों पर 150+ की पारी खेलने वाले क्रिकेटर हैं. 

वनडे में 150+ की पारी खेलने वाले क्रिकेटर

रोहित शर्मा: रोहित शर्मा ने वनडे में 8 मौकों पर 150 या उससे अधिक रनों की पारी खेली है. उन्होंने 2019 में आखिरी बार ऐसा किया था. अहम बात है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत टीमों के खिलाफ ऐसा किया है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो बार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक मौके पर, वेस्टइंडीज के खिलफ 3 बार और श्रीलंका के खिलाफ दो बार ऐसा किया है. रोहित ने इस 8 मैचों में कुल 1475 रन बटोरे हैं. रोहित ने 209, 264, 150, 171*, 208 *, 152, 162, 159 रनों की पारियां खेली हैं.

डेविड वॉर्नर: इस सूची में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं. उन्होंने 7 मौकों  पर ऐसा किया है. इस दौरान उन्होंने 168.28 की औसत से 1178 रन बनाए हैं. वॉर्नर कभी भी भारत के खिलाफ यह कारनामा नहीं कर पाए हैं. उन्होंने सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया था. फिर अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया. वॉर्नर ने 163, 178, 173, 156, 179, 166 और 163 रनों की पारियां खेली हैं.

सचिन तेंदुलकर: सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मौकों पर ऐसा किया है. सचिन ने इस दौरान 834 रन बनाए हैं और 3 मौकों पर वह नाबाद पवेलियन लौटे हैं. सचिन ने आखिरी बार जब ऐसा किया था, तब वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे. सचिन ने 186*, 152, 163*, 175, 200* रनों की पारियां खेली हैं. 

क्रिस गेल: सचिन, क्रिस गेल और विराट कोहली तीनों ने ही पांच-पांच मौकों पर ऐसा किया है, लेकिन रनों के अंतर से यह तीनों तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. क्रिस गेल ने 834 रन बनाए हैं और वह सिर्फ 2 मौकों पर नाबाद वापस लौटे हैं. क्रिस गेल ने केन्या, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया है. गेल ने 152, 153*, 152*, 215 और 162 रनों की पारियां खेली हैं.

विराट कोहली: चेज मास्टर विराट कोहली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. विराट कोहली ने 5 पारियों में 820 रन बनाए हैं. कोहली चार मौकों पर नाबाद लौटे हैं. कोहली ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ ऐसा किया है. उन्होंने 183, 154*, 160*, 157*, 166* की पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़ें: 1 साल पहले अभिषेक शर्मा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, टॉप 5 अनोखे रिकॉर्ड जो विश्व क्रिकेट को करता रहेगा हैरान

यह भी पढ़ें: India vs Hong Kong: मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Cricket, Virat Kohli, Christopher Henry Gayle, Sachin Ramesh Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com