विज्ञापन
1 month ago

India vs Hong Kong Score Updates: भारत ने हांगकांग, चीन के खिलाफ गुरुवार को 'विमेंस एशिया कप 2026' के सातवें मैच में 137 रन से बड़ी जीत हासिल की. इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.  'ग्रुप-ए' में मौजूद भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर +5.775 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है. भारत 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा. पाकिस्तान अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है.

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए. मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 48 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की. शेफाली 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुईं.

मंधाना की पारी में आए 7 छक्के और 14 चौके

यहां से मंधाना ने प्रतिका रावल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन, जबकि ऋचा घोष (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की. इसके बाद उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया. स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन की पारी खेली. यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक रहा. विपक्षी खेमे से मरीना लैम्पलो ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 सफलता हाथ लगी.

सिर्फ 56 रन पर सिमट गई हांगकांग

इसके जवाब में हांगकांग, चीन 16.2 ओवरों में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई. टीम को सिर्फ 2 रन पर पहला झटका लगा. टीम 5 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट गंवाकर 8 रन ही बना सकी थी. यहां से नताशा माइल्स के साथ यास्मिन दसवानी ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 27 रन की साझेदारी करते हुए हांगकांग, चीन को 29 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यास्मिन (11) के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.

आलम ये रहा कि इस टीम की सिर्फ 3 ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सकीं. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 ओवरों में 9 रन बनाकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें-  Afghanistan vs India: अर्शदीप सिंह के निशाने पर जडेजा का रिकॉर्ड, T20I सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

India vs Hong Kong LIVE Score: दीप्ति शर्मा की फिरकी में फंसा हांगकांग, भारत जीत से बस एक विकेट दूर

भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. 16 ओवर के बाद हांगकांग का स्कोर 9 विकेट पर सिर्फ 56 रन है. दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके हैं. 194 रन के विशाल लक्ष्य के सामने हांगकांग की टीम पूरी तरह बेबस नजर आ रही है और भारत अब जीत से सिर्फ एक विकेट दूर है.

India vs Hong Kong LIVE Score: नंदिनी शर्मा ने दिलाया पांचवां विकेट

194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हांगकांग की टीम पर भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं, नंदिनी शर्मा ने मैरियम बीबी को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर भारत को एक और सफलता दिलाई. मैरियम 10 गेंदों में 7 रन ही बना सकीं और उनके आउट होते ही हांगकांग की पारी और गहरे संकट में फंस गई.

India vs Hong Kong LIVE Score: हांगकांग को चौथा झटका

भारतीय गेंदबाजों का दबदबा लगातार जारी है. प्रेमा रावत ने कैरी चान को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराकर हांगकांग को चौथा झटका दिया. कैरी चान 6 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बना सकीं। 194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हांगकांग की टीम अब मुश्किल में फंस गई है और भारत जीत की ओर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है.

India vs Hong Kong LIVE Score: हांगकांग को लगा तीसरा झटका

भारतीय गेंदबाजों ने हांगकांग पर शिकंजा कसना जारी रखा है. 11वें ओवर में प्रेमा रावत ने नताशा माइल्स को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. नताशा 27 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुईं.

India vs Hong Kong LIVE Score: हांगकांग की यास्मीन 11 रन बनाकर आउट

194 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही हांगकांग की टीम को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा. दीप्ति शर्मा ने सेट होने की कोशिश कर रही यास्मिन दासवानी को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया. यास्मिन 23 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बना सकीं.

India vs Hong Kong LIVE Score: हांगकांग पर बढ़ता दबाव

194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हांगकांग की टीम 6 ओवर के बाद 1 विकेट पर सिर्फ 16 रन ही बना सकी है. यास्मिन दासवानी 19 गेंदों में 7 और नताशा माइल्स 13 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही रन बनाने पर लगाम कस दी है.

India vs Hong Kong LIVE Score: भारत को मिली पहली सफलता

194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम को शुरुआती झटका लग गया. नंदनी शर्मा ने चौथे ही गेंद पर मारिको हिल को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. मारिको हिल 4 गेंदों में खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं.

India vs Hong Kong LIVE Score: भारत ने 193 रनों के स्कोर के साथ किया पारी का समापन

भारत ने अपनी पारी का समापन 193 रनों के शानदार स्कोर के साथ किया है. इस पारी की स्टार स्मृति रहीं, जिन्होंने T20I में अपना अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया और मिताली राज को पीछे छोड़कर महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने 124 रन बनाए और भारत को एक मज़बूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. हांगकांग, चीन की टीम गेंदबाजी और फील्डिंग में खराब रही; उन्होंने कई कैच छोड़े और भारत पर कभी भी कोई खास दबाव नहीं बना पाए.

India vs Hong Kong LIVE Score: 124 रन पर थमी मंधाना की ऐतिहासिक पारी

स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी का अंत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण अंदाज में हुआ. 20वें ओवर में भारत को तेज रन दिलाने की कोशिश में भ्रम की स्थिति पैदा हुई और मंधाना रनआउट हो गईं. मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. भले ही वह नाबाद नहीं लौट सकीं, लेकिन अपनी इस तूफानी पारी से मंधाना ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

India vs Hong Kong LIVE Score: मंधाना ने तोड़ा एशिया कप का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ नाबाद 120 रन की धमाकेदार पारी खेलकर महिला एशिया कप के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया. मंधाना अब इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने श्रीलंका की चमारी अथापथु (119*) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मिताली राज का 97* रन का स्कोर तीसरे नंबर पर खिसक गया. मंधाना की इस ऐतिहासिक पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के साथ रिकॉर्ड बुक में भी नया अध्याय जोड़ दिया.

India vs Hong Kong LIVE Score: मंधाना के नाम महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन

10869* - स्मृति मंधाना

10868 - मिताली राज

10740 - सूज़ी बेट्स

10273 - शार्लेट एडवर्ड्स

10007 - स्टेफ़नी टेलर

मंधाना ने मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के साथ एक और बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारतीय कप्तान ने रुचिता वेंकटेश की गेंद पर छक्का लगाकर मिताली राज को पीछे छोड़ दिया और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं.

India vs Hong Kong LIVE Score: स्मृति मंधाना ने शतक के साथ रचा नया इतिहास

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम और ऊपर पहुंचा दिया. इस सेंचुरी के साथ मंधाना के नाम अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 शतक हो गए हैं और वह इस मामले में दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट (17-17 शतक) को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.

India vs Hong Kong LIVE Score: हांगकांग के गेंदबाजों पर मंधाना का कहर जारी

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 147 रन है. मंधाना 56 गेंदों में 96 रन बनाकर शतक के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं, जबकि ऋचा घोष 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं. अब सभी की निगाहें मंधाना के संभावित शतक पर टिकी हैं, जो एशिया कप में भारत की पारी को और यादगार बना सकता है.

India vs Hong Kong LIVE Score: शतक की दहलीज पर स्मृति मंधाना

स्मृति मंधाना ने हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 140 रन है, जिसमें मंधाना की सबसे बड़ी भूमिका रही. भारतीय कप्तान 52 गेंदों पर 91 रन बनाकर शतक के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं. उनकी विस्फोटक पारी की बदौलत भारत 180 से अधिक के बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे छोर पर ऋचा घोष 5 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं.

India vs Hong Kong LIVE Score: भारत को लगा दूसरा झटका

शानदार लय में दिख रही भारतीय टीम को 12वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. जॉयलीन कौर की शॉर्ट गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में प्रतीका रावल कैच थमा बैठीं. वह 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। उनके विकेट के बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरी हैं, जबकि स्मृति मंधाना दूसरे छोर पर भारतीय पारी को संभाले हुए हैं.

India vs Hong Kong LIVE Score: मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 100 रन पहुंच गया है। मंधाना 41 गेंदों में 59 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं, जबकि प्रतिका रावल 7 रन पर उनका साथ निभा रही हैं. मंधाना ने इकरा सहार के ओवर में छक्का और चौका जड़कर टीम को तीन अंकों के स्कोर तक पहुंचाया और बड़े स्कोर की नींव मजबूत कर दी.

India vs Hong Kong LIVE Score: 10 ओवर में भारत ने हांगकांग पर कसा शिकंजा

महिला एशिया कप मुकाबले में भारतीय टीम ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना 37 गेंदों में 48 रन बनाकर अर्धशतक से सिर्फ 2 रन दूर हैं, जबकि प्रतिका रावल 5 रन बनाकर उनका साथ निभा रही हैं। मंधाना की दमदार बल्लेबाजी के दम पर भारत बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

India vs Hong Kong LIVE Score: मंधाना अर्धशतक के करीब, भारत ने 9 ओवर में बनाए 79 रन

हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम ने मजबूत स्थिति बना ली है. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 79 रन है. स्मृति मंधाना 34 गेंदों पर 46 रन बनाकर अर्धशतक के करीब पहुंच चुकी हैं, जबकि प्रतिका रावल 3 रन बनाकर उनका साथ दे रही हैं. शुरुआती झटके के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने रनगति बनाए रखी है और बड़े स्कोर की नींव रख दी है.

तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 19 रन

हांगकांग के खिलाफ भारत ने पहले तीन ओवर में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 13 गेंदों पर 11 रन और शेफाली वर्मा 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रही हैं. हांगकांग की गेंदबाज इकरा सहार ने अपने शुरुआती दो ओवर में सिर्फ 8 रन दिए हैं, जिसके चलते भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की है.

India vs Hong Kong LIVE Score: पहले ओवर में भारत ने बनाए 5 रन

महिला एशिया कप के मुकाबले में भारत ने सतर्क अंदाज में पारी की शुरुआत की. हांगकांग की इकरा सहार ने कसी हुई गेंदबाजी की और पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए. ओवर की समाप्ति पर स्मृति मंधाना 5 गेंदों में 4 रन और शेफाली वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि भारत का स्कोर 1 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 5 रन है.

India vs Hong Kong LIVE Score: हॉन्ग कॉन्ग की तेज गेंदबाज के लिए खास है ये मुकाबला

हॉन्ग कॉन्ग की तेज गेंदबाज एलिसन सियू के लिए यह मुकाबला बेहद खास है. 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सियू अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं. इसके साथ ही वह हॉन्ग कॉन्ग की ओर से 100 टी20I खेलने वाली पांचवीं खिलाड़ी बन गई हैं. वहीं एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि भारत ने यूएई में खेले अपने पिछले छह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से पांच में टॉस गंवाया है, जिसमें 2024 टी20 विश्व कप और मौजूदा एशिया कप के मैच शामिल हैं.

India vs Hong Kong LIVE Score: कप्तान हरमनप्रीत ने पिच को बताया चुनौतीपूर्ण

टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहती थी ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द दुबई की परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सकें. उन्होंने माना कि यह विकेट काफी चुनौतीपूर्ण है और बल्लेबाजों को हर गेंद पर नजर रखते हुए सकारात्मक क्रिकेट खेलनी होगी. हरमनप्रीत ने यह भी बताया कि भारत बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा है. साथ ही उन्होंने हांगकांग की टीम की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस टूर्नामेंट में सकारात्मक क्रिकेट खेल रही है और भारत भी अपने उसी आक्रामक अंदाज को जारी रखना चाहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Women, Hong Kong, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com