विज्ञापन

1 साल पहले अभिषेक शर्मा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें 5 अनोखे रिकॉर्ड जो कर देगा आपको हैरान

Abhishek Sharma Top Five Unique Records: टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानिए उनके करियर के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिनमें T20I में सबसे तेज 1000 रन, ICC की ऐतिहासिक रेटिंग और 100 छक्कों का अनोखा कारनामा शामिल है.

1 साल पहले अभिषेक शर्मा ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें 5 अनोखे रिकॉर्ड जो कर देगा आपको हैरान
Abhishek Sharma Top Five Unique Records:

Abhishek Sharma Birthday Top Five Unique Records: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज (4 सितंबर) अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंजाब के अमृतसर में जन्मे अभिषेक ने बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग खड़ा करते हैं. 

पिता का सपना, बेटे अभिषेक शर्मा ने किया पूरा

4 सितंबर 2000 को अमृतसर में जन्मे अभिषेक शर्मा के क्रिकेटर बनने के पीछे उनके पिता राजकुमार शर्मा की बड़ी भूमिका रही. राजकुमार खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन भारत के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं कर सके. उन्होंने वही सपना अपने बेटे की आंखों में देखा. महज चार साल की उम्र में अभिषेक बल्ला उठाने लगे थे और धीरे-धीरे क्रिकेट ही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया. आज अभिषेक भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में शुमार हैं और उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा. जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अभिषेक शर्मा के करियर के पांच सबसे बड़े और अनोखे रिकॉर्ड.

T20I इतिहास में सबसे ज्यादा ICC रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा साल 2025 में आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने थे. इस दौरान उन्होंने 931 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा हासिल की गई सबसे बड़ी रेटिंग है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया.

सबसे कम गेंदों में 1000 T20I रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था. इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका करियर स्ट्राइक रेट भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है.

एक कैलेंडर वर्ष में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

अभिषेक टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के भीतर 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. उनकी पावर-हिटिंग ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में शामिल कर दिया. इतना ही नहीं, वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 300 छक्के पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने.

भारतीय ओपनर के तौर पर T20I में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक टी20 मैच में अभिषेक ने 3 विकेट लेकर सिर्फ 17 रन दिए थे. किसी भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. इससे पहले टेस्ट में वीनू मांकड़ और वनडे में रवि शास्त्री जैसे दिग्गज ओपनर्स गेंदबाजी रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे. अब टी20 प्रारूप में यह उपलब्धि अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है.

पावरप्ले में तीन बार 50+ स्कोर बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

अभिषेक शर्मा दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ पावरप्ले के पहले छह ओवरों के भीतर तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं. इसके अलावा वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा आठ बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com