विज्ञापन

चीफ सेलेक्टर अगरकर सबसे अहम BCCI मीटिंग में क्यों नहीं पहुंचे?, बना बड़ा सवाल, आगे दिख सकते हैं ये 4 बड़े असर

गुरुवार को मुंबई में हुई बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भारतीय क्रिकेट के सभी पक्षकार सचिव, हेड कोच, दोनों कप्तान और एनसीए हेड ने हिस्सा लिया, लेकिन चीफ सेलेक्टर ऑनलाइन जुड़ने का भी समय नहीं निकाल सके. और यह चर्चा का विषय बना हुआ है

चीफ सेलेक्टर अगरकर सबसे अहम BCCI मीटिंग में क्यों नहीं पहुंचे?, बना बड़ा सवाल, आगे दिख सकते हैं ये 4 बड़े असर
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का मुद्दा रहस्यमी हो चला है
source: X

Big Question on Ajit Agarkar: गुरुवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बड़ी रिव्यू मीटिंग थी. एजेंडा पिछले दिनों इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में टीम की शर्मनाक हार की समीक्षा करना था. लेकिन इसकी आड़ में बड़ी चर्चा "मिशन 2027" यानी अगले साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में खेले जाने वाले फिफ्टी-फिप्टी विश्व कप की प्लानिंग में रोहित सहित सीनियरों की जरूरत और प्रासंगिकता सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा करना था. यह बात अलग है कि मीटिंग के बाद बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने अपनी ड्यूटी के अनुसार कूटनीतिक भाषा में जवाब देते हुए अगरकर की अनुपस्थिति के सवाल को डक कर दिया,  लेकिन बड़ा सवाल यह है कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रिव्यू मीटिंग से क्यों गायब रहे? आखिर क्या वजह रही कि जब वर्तमान में भारतीय क्रिकेट के सभी पक्षकार रिव्यू मीटिंग में थे, तो ऐसी क्या वजह रही कि चीफ सेलेक्टर ऑनलाइन भी जुड़ने का समय नहीं निकाल सके? अगरकर का रिव्यू मीटिंग से गायब रहने को पूर्व क्रिकेटर और मीडिया अपनी-अपनी नजर से देख रहे हैं क्योंकि यह बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिससे टीम इंडिया के हित जुड़े हैं. 

यह भी पढ़े: बीसीसीआई ने 'ओपन' कर दिया रोहित का 'मिशन 2027 ', जानें रिव्यू मीटिंग के बाद क्या बोले बोर्ड सचिव

रोहित को लेकर एक पेज पर थे गंभीर-अगरकर!

पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी खबरें आईं थी कि गंभीर और चीफ सेलेक्टर ने रोहित पर संन्यास का दबाव बनाया था. वहीं, यह भी साफ है कि अगरकर और गंभीर रोहित को "मिशन 2027" का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे. कहीं, ऐसा तो नहीं कि अगरकर को BCCI के रोहित के समर्थन का पहले से ही पता था और इस वजह से अगरकर ने विरोधस्वरूप या मैसेज देने के लिए मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया?

बहरहाल, अगरकर का बड़ी रिव्यू मीटिंग में न आने से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और इसके आने वाले समय में खासे कई असर भी दिखाई पड़ सकते हैं. 

1. टल सकते है आगामी तत्कालिक निर्णय

अगरकर की अनुपस्थिति में  जाहिर है कि उनकी बात को नहीं सुना गया या जगह नहीं मिली. ऐसे में  चीफ सेलेक्टर की गैरमौजूदगी में आगामी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन का अंतिम खाका तैयार नहीं हो सका. जब तक अगरकर के साथ एक अलग सत्र नहीं होता या नए चयनकर्ता की नियुक्ति नहीं होती, तब तक कुछ बड़े फैसले (जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों का भविष्य या नए युवाओं की एंट्री) होल्ड पर रह सकते हैं.

2. अगरकर के कार्यकाल विस्तार पर रहस्य!

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर महीने में खत्म हो रहा है. अगरकर का जाना BCCI और टीम के आगे निर्माण दोनों के लिए ही सही नहीं है. 4 जुलाई 2023 से अभी तक अगरकर का टेन्यॉर करीब तीन साल का हो चुका है. अगर BCCI विश्व कप में बचे करीब एक साल से पहले किसी नए शख्स को चीफ सेलेक्टर बनाता है, तो कई समस्याएं आएंगी. और खासा असर देखने को मिलेगा. लेकिन सवाल यह भी है कि आखिर BCCI चयन  समिति के फैसले का सम्मान क्यों नहीं कर रहा? क्यों रोहित के मामले में अगरकर और हेड कोच की राय को दरकिनार रखकर बोर्ड ने 'वीटो' का इस्तेमाल किया?  एक एक तरफ अगरकर का रुख है, दूसरी तरफ बोर्ड और इनके बीच खड़ा है टीम इंडिया का हित. यहां से रास्ता निकालना मुश्किल है. सवाल यह है कि कि क्या बोर्ड अगरकर के कार्यकाल को विस्तार देगा? और अगर देगा, तो अगरकर "सही मनोदशा"  के साथ काम कर पाएंगे?  

3. टीम इंडिया को मिलेगा नया चीफ सेलेक्टर!

एक असर यह भी देखने को मिल सकता है कि BCCI अगरकर से आगे की ओर देख सकता है. बगैर इस बात की परवाह किए कि नए चीफ सेलेक्टर को टीम इंडिया और बाकी साथियों या सिस्टम से तालमेल बैठाने में कितना लंबा समय लगेगा. या, इसका आगे चयन पर क्या असर पड़ेगा. और अगर चीफ सेलेक्टर नया आता है, तो यह भी देखने को मिल सकता है कि चयन समिति के एक-दो चेहरे और बदल जाएं.   लेकिन अगर ऐसा होता है, तो इससे हालात और  ज्यादा खराब ही होंगे. 


4. बोर्ड के लिए  हालात को संभालना बड़ी चुनौती

अगरकर के रिव्यू मीटिंग से गायब रहने पर बोर्ड और उनके बीच की स्थिति सार्वजनिक हो चुकी है. BCCI कुछ भी बचाव में कहे, लेकिन कहीं न कहीं जरूरत से ज्यादा गड़बड़ दिख रही है. और अगर इस स्थिति को अच्छी तरह नहीं संभाला गया, तो आगे बोर्ड की ओर किरकिरी तो होगी ही, तो वहीं  भारी-भरकम सवालों की संख्या भी  बढ़ती जाएगी. वहीं, आगामी महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज के लिए खिलाड़ियों के चयन का रोडमैप कुछ दिनों के लिए टल सकता है और इसका असर विश्व कप की तैयारियों पर भी पड़ सकता है. 

FAQ: Frequently Asked Questions

प्रश्न 1: बीसीसीआई (BCCI) की समीक्षा बैठक (रिव्यू मीटिंग) का मुख्य एजेंडा क्या था?

उत्तर: बैठक का मुख्य एजेंडा इंग्लैंड और आयरलैंड दौरों में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करना था. इसके अलावा, "मिशन 2027" (विश्व कप) की योजना, रोहित शर्मा समेत वरिष्ठ खिलाड़ियों का भविष्य और आगामी सीरीज के रोडमैप पर चर्चा करना था.

प्रश्न 2: चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के रिव्यू मीटिंग में शामिल न होने पर क्या सवाल उठ रहे हैं?

उत्तर: जब बैठक में कप्तान, कोच और बोर्ड के अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे, तब अगरकर का ऑनलाइन भी न जुड़ना सवाल खड़े करता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बोर्ड और चयन समिति के विचारों में मतभेद थे, जिसके विरोधस्वरूप या संदेश देने के लिए अगरकर के बैठक से दूरी बनाने की आशंका जताई जा रही है.

प्रश्न 3: रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कोच गंभीर और अगरकर का क्या रुख था?

उत्तर: रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित शर्मा को "मिशन 2027" (वनडे विश्व कप) का हिस्सा नहीं बनाना चाहते थे, जबकि बोर्ड रोहित के समर्थन में खड़ा दिख रहा था.

प्रश्न 4: अजीत अगरकर की अनुपस्थिति का आगामी टी20 और वनडे सीरीज के चयन पर क्या असर पड़ेगा?

उत्तर: चीफ सेलेक्टर की गैरमौजूदगी के कारण आगामी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सीरीजों के लिए खिलाड़ियों के चयन का अंतिम खाका तैयार नहीं हो सका है. जब तक अलग से चर्चा नहीं होती या नए चयनकर्ता पर फैसला नहीं होता, तब तक कुछ बड़े चयन निर्णय टल सकते हैं.

प्रश्न 5: अजीत अगरकर के कार्यकाल और बीसीसीआई के रुख को लेकर क्या असमंजस बना हुआ है?

उत्तर: अगरकर का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या बोर्ड उनके कार्यकाल को विस्तार देगा या नए चीफ सेलेक्टर की ओर रुख करेगा. यदि नया चयनकर्ता लाया जाता है, तो विश्व कप से ठीक पहले टीम कॉम्बिनेशन और चयन प्रक्रिया में तालमेल बैठाना एक बड़ी चुनौती बन सकता है.

यह भी पढ़ें:  'रोहित इज सेफ', बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग हुई खत्म, तो सोशल मीडिया पर आई मैसज की बाढ़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Agarkar, India, Board Of Control For Cricket In India, Gautam Gambhir, Rohit Sharma, Rohit Gurunath Sharma, VVS Laxman, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com