IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर आई है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोट की वजह से दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे तो वहीं तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. सैनी की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आया है जिसके कारण उनका नाम दूसरे टेस्ट के लिए शामिल नहीं किया गया है. भारत और बांग्लादेश के बीत दूसरा टेस्ट मैच मीरपुर में 22 दिसंबर को खेला जाएगा. बता दें कि 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. भारत ने पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीत लिया था.
NEWS - Rohit Sharma and Navdeep Saini ruled out of second Test against Bangladesh.
— BCCI (@BCCI) December 20, 2022
More details here - https://t.co/CkMPsYkvFQ #BANvIND pic.twitter.com/qmVmyU5bQ6
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा शर्मा को हाथ के अंगूठे चोट लग गई थी. जिसके कारण वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे. हालांकि कुछ दिन पहले से यह खबर सामने आ रही थी कि रोहित की चोट ठीक है और वो दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे लेकिन आखिर में बीसीसीआई ने पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया है कि उनके चोट को ठीक होने में समय लगेगा. ऐसे में हिट मैन दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे.
ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी केएल राहुल ही करेंगे तो वहीं पुजारा उपकप्तान होंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मीरपुर में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी.
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम:
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट
ये भी पढ़े-
PAK vs ENG: बाबर आजम का एक और धमाका, 'WORLD RECORD' की बराबरी कर मचाया कोहराम
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं