Rishabh Pant Magical Catch: गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में ऋषभ पंत एक अलग ही अंदाज में नजर आए. मैदान में उन्हें पहले उम्दा कप्तानी करते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने बेहतरीन तरीके से कुछ खिलाड़ियों को स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का भी रास्ता दिखाया. यही नहीं वहां उपस्थित हर कोई तब हैरान हो गया जब उन्होंने विकेट के पीछे कुछ शानदार तरीके से छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़े. इस पल को देख वहां उपस्थित हर कोई अचंभित रह गया.
इसी छण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वाक्या गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के दौरान पांचवें ओवर में देखने को मिला. उनकी तरफ से डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए तैयार थे. वहीं दिल्ली की तरफ से इशांत शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद को मिलर ने हल्के हाथों से पुश किया. इस बीच गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई. यहां ऋषभ पंत ने अपनी बाईं तरफ एक लंबी छलांग लगाते हुए असंभव कैच को संभव बना दिया. जिसे देख वहां उपस्थित हर कोई हैरान रह गया.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
Ek haath hi kaafi hai 🧤
— JioCinema (@JioCinema) April 17, 2024
From one-handed sixes to one-handed catches, Rishabh Pant can do it all 🤩#GTvDC #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/1JZEuLiL5T
नतीजा यह रहा कि डेविड मिलर को निराश कदमों के साथ पवेलियन का रुख करना पड़ा. मैच के दौरान मिलर ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 6 गेंदों का सामना किया. इस बीच महज 2 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने.
पंत को वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल करने की हो रही है मांगआईपीएल में पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह देने की सलाह दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भी उनकी संभावनाओं पर बात की है.
पूर्व कप्तान ने पीटीआई के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा कि मेरा मानना है ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में होना चाहिए. वह आईपीएल के अंत तक टीम में होने के हकदार हैं.
उन्होंने आगे कहा मेरे हिसाब से हमने ऋषभ को पिछले 5 से 6 वर्षों में यहां इसी तरह से खेलते हुए देखा है. जिसके बाद वह भारतीय टीम तक पहुंचने में कामयाब रहे.
हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि जब भारतीय टीम में कीपर बल्लेबाज को चुनने की बात आती है तो उनके पास बहुत सारे विकल्प हैं. मगर उनकी नजर में पंत उनकी पहली पसंद हैं.
यह भी पढ़ें- GT vs DC, IPL 2024: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली का जलवा, गुजरात को 6 विकेट से पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं