India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने शानदार जीत हासिल की, भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. भारत की जीत में बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि भारत ने पहले खेलते हुए 119 रन बनाए थे, जिसके बाद पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में केवल 113 रन ही बना सकी. बता दें कि न्यूय़ॉर्क के स्टेडियम में इस मैच को देखने के लिए रिंकू सिंह और आवेश खान भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे. ऐसे में जब भारत की जोत मिली तो इन दो खिलाड़ियों की खुशी सातवें आसमान पर थी. रिंकू ने भारत की जीत वाले पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया है औऱ कैप्शन में लिखा है, "हम जीत गए."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए के रोमांचक महामुकाबले में रविवार को छह रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.
भारत की पारी 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी लेकिन उसने जवाबी प्रहार करते हुए पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन पर रोक दिया. भारत की जीत के नायक रहे प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह जिन्होंने जब जरूरत पड़ी तब विकेट निकाला, बुमराह ने चार ओवर में मात्र 14 रन देकर तीन विकेट झटके. हार्दिक पांड्या ने 24 रन पर दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया. भारत की टी 20 वर्ल्ड कप में आठ मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ यह सातवीं जीत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं