विज्ञापन

RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 25 रन बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछे

RCB vs MI IPL 2026: रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रायपुर में होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा टी20 में सर्वाधिक रनों के मामले में बाबर आजम से आगे निकल सकते हैं.

RCB vs MI IPL 2026: रोहित शर्मा के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड, 25 रन बनाते ही बाबर आजम को छोड़ देंगे पीछे
Rohit Sharma

Rohit Sharma  on verge of Surpassing Babar Azam: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहे इस मैच में रोहित शर्मा एक मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं और इसके लिए उन्हें बस 25 रन चाहिए . बता दें, प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई  को आज हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जबकि आरसीबी की कोशिश दो अहम अंक लेकर प्लेऑफ में अपना एक कदम रखने की होगी.

रोहित निकलेंगे बाबर आजम से आगे

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं. अब तक खेले गए 455 टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा के नाम 12,469 रन दर्ज हैं, जबकि बाबर आजम ने 346 पारियों में 12,493 रन बनाए हैं. यानी रोहित बाबर से सिर्फ 25 रन पीछे हैं. फिलहाल रोहित टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो चुके हैं.

टॉप पर हैं क्रिस गेल

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर क्रिस गेल (14,562 रन). इसके बाद लिस्ट में किरोन पोलार्ड (14,482), एलेक्स हेल्स (14449), डेविड वॉर्नर (14284), जोस बटलर (14180 और विराट कोहली (13922), शोएब मलिक (13571), जेम्स विंस (13128) बाबर आजम और फिर रोहित शर्मा हैं. 

क्या असर दिखाएगी पिच

2023 से, रायपुर ने दो T20I होस्ट किए हैं - दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन बनाए और न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए. साल 2016 में आखिरी बार इस जगह पर IPL का कोई मैच हुआ था, जिसमें विराट कोहली ने दिल्ली के खिलाफ RCB की जीत में नाबाद 54 रन बनाए थे. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, क्विंटन डी कॉक, केशव महाराज, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, हार्दिक पांड्या, कृष भगत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेज़लवुड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव के 15 बड़े रिकॉर्ड- समस्तीपुर का बुलेट ट्रेन उम्र से भी तेज़ रफ़्तार से बना रहा रिकॉर्ड 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: धमाकेदार जीत से दूसरे पायदान पर गुजरात, पंजाब, RCB को हुआ नुकसान, ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com