Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2026) में गुजरात को नंबर-1 पायदान से धकेलने पर नजर गड़ाए आरसीबी (RCB vs KKR) की टक्कर से होने जा रही है. कहने की जरूरत नहीं कि मुकाबले में हमेशा की तरह पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ा आकर्षण का केंद्र होने जा रहे हैं. वजह उसकी इस सीजन में शानदार फॉर्म ही नहीं, बल्कि केकेआर के खिलाफ बहुत ही शानदार रिकॉर्ड (Virt vs KKR) भी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोहली पर बड़ा धब्बा लगने का खतराब भी बराबर मंडरा रहा है. इस खतरे की बाद से पहले फिलहाल आप यह जानें के कि कोहली किंग खान की टीम के लिए कितने खतरनाक साबित हुए हैं.
कोहली बनाम केकेआर
विराट को केकेआर बहुत ही ज्यादा रास आती है और यह उन पांच टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ कोहली ने हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. इस साल पिछले सीजन से ज्यादा खतरनाक दिख रहे विराट ने अभी तक (केकेआर के मैच से पहले तक) 163.36 के स्ट्राइक-रेट से 379 रन बनाए हैं.
केकेआर के खिलाफ पिछली 5 पारियां
केकेआर के खिलाफ कोहली ने बैटिंग का पूरी लु्त्फ उठाया है. और किंग खान के खिलाफ 32 पारियों में विराट ने 1021 रन बनाए हैं. और उनका औसत खासा प्रभावी (40.84) का रहा है. नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट ने आखिरी 5 पारियों में तीन अर्द्धशतक जड़े हैं. विराट ने आखिरी पांच पारियों में 21, 54 83*, 18 और 59* का स्कोर किया. लेकिन आज विराट की अलग ही स्तर पर परीक्षा होगी क्योंकि वह दो बड़ी वजहों से घिर गए हैं.
कोहली दो तरफ से घिर गए
कोहली ने भले ही केकेआर के खिलाफ जमकर रन बरसाए हों, लेकिन यह बात उसके मिस्ट्री बॉलर सुनील नरेन पर लागू नहीं होती. इस अनुभवी स्पिनर ने कोहली को चार बार आउट करते हुए अपने खिलाफ विराट के औसत को 26.50 पर सीमित कर दिया, तो स्ट्राइक-रेट 101.78 है. कोहली नरेन के खिलाफ 168 गेंदों पर 171 रन ही बना सके हैं. ऐसे में सुनील नरेन से निपटना तो कोहली के लिए बड़ा चैलेंज होने जा ही रहा है, तो वहीं उनके सिर पर लगातार तीसरे गोल्डन डक का खतरा मंडरा रहा है.
कोहली पर अनचाहे क्लब में शामिल होने का खतरा
जब बात आईपीएल में सबसे ज्यादा लगातार गोल्डन डक (पहली ही गेंद पर आउट) की आती है, तो बदनसीबी दो ही खिलाड़ियों के हिस्से आई है. हाल ही में बंगाल विधान सभा का चुनाव जीतने वाले पूर्व पेसर अशोक डिंडा साल 2011 में लगातार तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए, तो 2013 में राहुल शर्मा के साथ ऐसा हुआ. वहीं, कोहली वर्तमान एडिशन में लगातार दो बार गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं. विराट पहले लखनऊ और फिर इसके बाद मुंबई के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में गोल्डन डक का शिकार हुए. वैसे कोहली पहले (2022) में भी दो बार आउट होकर अनचाही उपलब्धि हासिल कर चुके हैं और वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दो बार इससे गुजरे, लेकिन अब उन पर लगातार तीसरा गोल्डन डक का खतरा मंडरा रहा है. उनसे पहले जो तीन बार लगातार शिकार हुए, वो दोनों बॉलर ही थे. बहरहाल, देखते हैं कि कोहली बच पाते हैं या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं