इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज खेले जाने वाले इकलौते मुकाबले में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम पाटीदार यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs KKR) की नजर गुजरात को धकेल कर टॉप पायदान कब्जाने पर है, लेकिन करीब-करीब प्ले-ऑफ राउंड से बाहर हो चुकी केकेआर के पास ऐसी 'सुपर मिसाइल' है, जो अगर निशाने पर लगी, दो दिन विशेष पर किसी भी टीम का गणित खराब कर सकती है. और यह सुपर मिसाइल कोई और नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के तूफानी नहीं, बल्कि न्यूजीलैंड के सुनामी सुनामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) हैं, जो जब चल पड़ते हैं, तो मैच पलटने के लिए अकेले ही काफी हैं. और जो कमाल उन्होंने किया है, वह टी20 में पिछले तीन साल में करने वाले दुनिया में अकेले बल्लेबाज हैं. फिन एलन की यूएसपी (खास बात) ऐसी है बॉलर मैच से पहले ही पसीने-पसीने रहते हैं.
फिन का कमाल, रिकॉर्ड बहुत ही बवाल
फिन एलन ने सुनामी बल्लेबाजी से पिछले तीन साल में दुनिया भर के बॉलरों को दहला कर रखा है. और वजह है उनकी यूएसपी यानी सुपर से ऊपर स्ट्राइक-रेट. साल 2024 से लेकर अभी तक पिछले तीन सालों में कम से कम 20 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में फिन एलन का स्ट्राइक-रेट दुनिया में सबसे ज्यादा है. इस मानक पर फिन एलन ने पिछले तीन साल में 218.33 के स्ट्राइक-रेट से रन बनआए हैं. और यही वजह है कि अगर आज फिन एलन के बल्ले रूपी सुपर मिसाइल आरसीबी पर गिरी, तो उसका क्या होगा, इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं.
उजाड़ दिया दिल्ली का किला!
इसका सबसे बड़ा सबूत है दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में फिन का प्रदर्शन. फिन ने सिर्फ 47 गेंदों पर 5 चौकों और 10 छक्कों से नाबाद 100 रन बना. फिन की इस पारी के बूते ही केकेआर ने दिल्ली की चीखें निकाल दीं. नाइट राइडर्स ने 34 गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट से उसे रौंद दिया. और इसके पीछे फिन ही सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहे.
इस साल तो सूर्यवंशी हैं बॉस!
फिन एलन भले ही पिछले तीन से साल स्ट्राइक-रेट के बादशाह हों, लेकिन इस साल तो फिलहाल वैभव सूर्यवंशी रेस में उनसे आगे चल रहे हैं. इस साल कम से कम 7 पारियों के आधार पर फिन एलन सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट के मामले में चौथे नंबर (205.88) पर हैं. पहला नंबर पर वैभव सूर्यवंशी (236.55), दूसरे पर भारत के प्रियांश आर्या (226.49) और तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा (210.17) हैं.
RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर की पिच क्या असर दिखाएगी, इस XI के साथ उतरेंगी टीमें? जानें तमाम बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं