विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2023

"धोनी का सबसे बुरा दौर कार्तिक से कहीं बेहतर था', बना अनचाहा रिकॉर्ड तो फैंस ने दिनेश को सुनायी खरी-खोटी

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: कार्तिक (Dinesh Karthik) के नाम ऐसा रिकॉर्ड चिपक गया है, जो कोई बल्लेबाज सपने में भी नहीं चिपकाना चाहता

"धोनी का सबसे बुरा दौर कार्तिक से कहीं बेहतर था', बना अनचाहा रिकॉर्ड तो फैंस ने दिनेश को सुनायी खरी-खोटी
Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals: दिनेश कार्तिक बुरी तरह से फैंस के निशाने पर हैं
  • कार्तिक को ये क्या हुआ !
  • दिनेश कार्तिक का लगातार दूसरा जीरो !
  • फैंस बुरी तरह से भड़के कार्तिक पर
नई दिल्ली:

ऐस लगा रहा है कि जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) दिनेश कार्तिक को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है. पिछले सीजन तक दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) आरसीबी के लिए फिनिशिर की भूमिका निभाया करते थे. इस रोल में वह इतने मंझ गए थे कि विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता के लिए उन्हें भारतीय टीम में चुन लिया गया था. लेकिन जारी संस्करण में वह अपना चौथा मैच खेल चुके हैं, लेकिन न तो उन्हें प्रमोशन के तहत ऊपरी क्रम ही रास आया है और नही निचला क्रम उन्हें भा रहा है. पिछले चार मैच में आरसीबी विकेटकीपर दहायी का आंकड़ा तो नहीं ही छू सके. साथ ही दो बार उनका खाता भी नहीं खुल सका. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ (RCB vs DC) के खिलाफ कार्तिक को 15वे ओवर में बैटिंग करने का मौका मिला. उनके पास हाथ दिखाने के लिए अच्छा खासा समय था, लेकिन इस ओवर की कुलदीप यादव की खेली दूसरी और अपनी पहली ही गेंद को उड़ाने की कोशिश में कार्तिक ललित यादव के हाथों आउट हो गए. और इसी के साथ ही उनके माथे पर ऐसा धब्बा लग गया, जो सबसे बड़े धब्बे में भी तब्दील हो सकता है.

स्कोरकार्ड- बेंगलोर बनाम दिल्ली, आईपीएल 2023

कार्तिक का यह जारी संस्करण में दूसरा डक रहा. और इसी के साथ ही उन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा जीरो बनाने के मनदीप सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अब ये दोनों ही बल्लेबाज 15-15 बार जीरो पर आउट होकर संयुक्त रूप से पहली पायदान पर हैं. और कार्तिक पर अब यही बड़ा खतरा मंडरा रहा है कि कहीं वह लीग "सबसे बड़ी जीरो' न बन जाएं. वैसे कार्तिक के बाद रोहित शर्मा (14) दूसरे और सुनील नरेन भी इतने ही जीरो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. बहरहाल, दिनेश कार्तिक का यह जीरो फैंस को बिल्कुल भी पंसद नहीं आया. जाहिर है कि गढ़ी गयी छवि को देखते हुए चाहने वाले उनसे ज्यादा की उम्मीद कर रहे थे. और जब बात दहायी का आंकड़ा तो छोड़िए, जीरो-जीरो तक पहुंच गयी, तो ये दिनेश कार्तिक को

सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. दखिए यह फैन क्या कह रहा है

फैंस तो मजे लेंगे ही

कोई कब तक भरोसा करेगा जी

यह एक गंभीर ताना है

वापस कमेंट्री में चले आओ

यह देखिए कि कहां से कहां चले गए

आंय...यह क्या कह रहा है

नामकरण भी हो गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnakumar Dinesh Karthik, Indian Premier League 2023, Royal Challengers Bangalore Vs Lucknow Super Giants 04/10/2023 Bclko04102023222187, Royal Challengers Bangalore Vs Delhi Capitals 04/15/2023 Bcdd04152023222192, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com