विज्ञापन

'सिराज अपनी गेंदबाजी की लय खो चुके हैं'...', सिराज के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर अश्विन का तंज

मोहम्मद सिराज को सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया है. इसके बाद अश्विन ने टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा है कि सिराज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से वापसी करेंगे.

'सिराज अपनी गेंदबाजी की लय खो चुके हैं'...', सिराज के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर अश्विन का तंज
सिराज के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर अश्विन का तंज

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में चार खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें सिराज को एक बार फिर जगह नहीं मिली. वेलिंगटन टेस्ट में जहां प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए उन्हें बाहर किया गया जबकि गुरनूर बरार अपना डेब्यू कर रहे हैं. 32 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जिन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 144 विकेट लिए हैं, को इस सीरीज में लगातार दूसरे मैच से बाहर रखा गया. इस चयन फैसले पर भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने व्यंग्य का सहारा लेते हुए इस बात को उजागर किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अनुभव रखने वाले गेंदबाज को बाहर रखना एक अजीब फैसला है.

अश्विन ने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए प्लेइंग इलेवन से सिराज के लगातार बाहर रहने के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए. पूर्व स्पिनर का इशारा यह था कि सिराज को बाहर रखने का कारण उनका खराब फॉर्म नहीं है, बल्कि यह चयन से जुड़ा एक ऐसा फैसला है जिस पर सवाल उठना लाजिमी है. अश्विन ने कहा,"आज आकाश दीप का सामना करना लगभग नामुमकिन रहा है, लेकिन सिराज को देखकर साफ लग रहा है कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी की लय खो दी है. उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) से पहले फिर से फॉर्म में लौटेंगे."

इस टिप्पणी से ऐसा लगा कि अश्विन ने सवाल उठाया कि क्या सिराज का फॉर्म सच में खराब हो गया था. लेकिन थोड़ी देर बार उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिससे यह साफ हो गया कि वे सिराज को टीम से बाहर रखने के फैसले को सही नहीं मानते. अश्विन ने लिखा,"60-80 ओवर के बीच का समय आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान होता है, और मुझे उम्मीद है कि सिराज पूरी ताकत से गेंदबाजी करेंगे और एक-दो विकेट दिला पाएंगे."


मोहम्मद कैफ ने सिराज को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने से नाखुश दिखाई दिए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यकीन करना मुश्किल है कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है. सिराज को बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले चुना जाना चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा था और बताया था कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं."

पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा,"एक बार फिर मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली." मुनाफ ने अपने एक और ट्वीट में मौजूदा बॉलिंग अटैक पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने लिखा, "चलो, कोई बात नहीं अगर आप मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को नहीं देख रहे हैं, लेकिन आपकी अगली बॉलिंग यूनिट कहां है, जो मैच जिताने में माहिर हो?"

दिसंबर 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद से, यह तेज गेंदबाज हर विदेशी टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहा है. यह सिलसिला इस दौरे पर आकर टूटा.  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा साइकिल में सिराज ने 11 मैचों में 43 विकेट लिए थे, जो यह दिखाता है कि वे भारत की टेस्ट योजनाओं के लिए कितने अहम हैं.

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ सिराज की बात कर रहे हैं, लेकिन जडेजा का क्या?', भारत की प्लेइंग 11 पर सुनील गावस्कर का रिएक्शन वायरल

यह भी पढ़ें: सैंडपेपरगेट कांड के बाद भी नहीं सुधरा था ऑस्ट्रेलिया? नाथन लियोन ने दिया था बॉल टैंपरिंग का सुझाव- रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, India, New Zealand, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com