Mohsin Naqvi-Led PCB Labelled 'Worst Board In 70 Years: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ ने मोहसिन नकवी की अगुवाई वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है जियो टीवी से बात करते हुए, लतीफ ने नकवी, PCB, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि 7 दशक से भी ज्यादा समय पहले पाकिस्तान क्रिकेट की शुरुआत के बाद से यह सबसे खराब ग्रुप है. उनकी यह कमेंट लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की 194 रनों से हार के बाद आई है, जिसके कारण टीम तीन मैचों की सीरीज हार गई, जबकि अभी एक मैच बाकी है.
हालांकि करई दिग्गजों ने हार के लिए टीम को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन लतीफ का कहना है कि असल समस्या पीसीबी लीडरशिप, टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टरों के साथ है. लतीफ ने कहा, "हर कोई पाकिस्तान टीम के बारे में बात कर रहा है और यह कह रहा है कि यह पिछले 50 सालों में सबसे खराब टूरिंग टीम रही है. लेकिन कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है कि मौजूदा बोर्ड पिछले 70 सालों में सबसे खराब बोर्ड है. कोई भी सबसे खराब सिलेक्शन कमेटी और कोचों के बारे में बात नहीं कर रहा है"
लतीफ ने पाकिस्तान के लगातार खराब नतीजों के लिए मोहसिन नकवी की लीडरशिप को भी जिम्मेदार ठहराया. नकवी पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने आगे कहा, "अगर आप इन सभी मुद्दों को एक साथ देखें, तो आपको अपने सवाल का जवाब मिल जाएगा.आपको पता चल जाएगा कि इस टीम को किसने बर्बाद किया है. अब आप लगातार हार रहे हैं. यह सबसे खराब क्रिकेट बोर्ड है, यह एक सच्चाई है."
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं