विज्ञापन

"पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं"... फिर पुलिस की गाड़ी में जा घुसी 'ड्राइवरलेस' कार, वीडियो देख छूटेगी हंसी

पाकिस्तान में एक ‘होममेड’ ड्राइवरलेस कार टेस्टिंग के दौरान इंटरनेट कनेक्शन टूटने के बाद बेकाबू होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

"पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं"... फिर पुलिस की गाड़ी में जा घुसी 'ड्राइवरलेस' कार, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Pakistan Car Viral Video Screengrab

पाकिस्तान की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक पाकिस्तानी युवक ने घर पर ही ड्राइवरलेस कार बनाई. लेकिन जब उसकी टेस्टिंग की जा रही थी तब वह कार सीधे एक पुलिस की गाड़ी से जा टकराई. अब इस घटना पर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि ये घटना संसद भवन के पास डी-चौक इलाके में हुई. इसको क्षेत्र को इस्लामाबाद का बेहद संवेदनशील और सुरक्षा वाला क्षेत्र माना जाता है. पत्रकार Muhammad Aalijah उस समय कार के अंदर बैठकर इस टेस्टिंग को रिकॉर्ड कर रहे थे. बताया गया कि कार को सैटेलाइट और इंटरनेट कनेक्शन के जरिए दूर से कंट्रोल किया जा रहा था. वीडियो में Muhammad Aalijah कार की अगली यात्री सीट पर बैठे दिखाई देते हैं. वे कार की तकनीक और उसकी खूबियों के बारे में बताते हुए आगे बढ़ते हैं.

कुछ ही देर बाद कार के दूर से कंट्रोल किए जा रहे स्टीयरिंग में गड़बड़ी दिखाई देती है. कार आगे बढ़ती रहती है और सामने खड़ी पुलिस की गाड़ी की तरफ जाने लगती है. Aalijah को कार रोकने के लिए हैंडब्रेक लगाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वह समय रहते कार को रोक नहीं पाते. इसके बाद कार पुलिस की गाड़ी से टकरा जाती है. हालांकि, हादसे में दोनों गाड़ियों को मामूली नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है. 

इंटरनेट बंद होने से खोया कंट्रोल

Muhammad Aalijah के मुताबिक, कार के बेकाबू होने की वजह इंटरनेट कनेक्शन में आई समस्या थी. उन्होंने Dawn को बताया कि उन्हें जफ़र नाम के एक टेक्नोलॉजी इनोवेटर ने अपनी ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेक्नोलॉजी की रिपोर्टिंग के लिए बुलाया था. उनके अनुसार, शुरुआत में कार नॉर्मल तरीके से काम कर रही थी. लेकिन इंटरनेट कनेक्शन टूटने के बाद तकनीकी समस्या आई और कार का कंट्रोल बिगड़ गया.

Aalijah ने बाद में साफ किया कि उनका उद्देश्य जफ़र या उनके काम को बदनाम करना नहीं था. उनके मुताबिक, इस घटना ने ये जरूर दिखा दिया कि ऐसी तकनीक को आम लोगों के बीच इस्तेमाल करने से पहले बड़े स्तर पर टेस्टिंग और सिक्योरिटी उपायों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ये व्यवस्था अभी पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद नहीं है.

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं'... फिर पुलिस की गाड़ी से टकराई कार

इस डेमो का एक और हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में Muhammad Aalija को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “यकीनी तौर पर पाकिस्तान में टैलेंट की कोई कमी नहीं है.  इसके कुछ ही समय बाद कार कंट्रोल से बाहर होकर पुलिस की गाड़ी से टकरा गई. इसी वजह से वीडियो पर लोगों ने मजाकिया रिएक्शन भी दिए. 

ये भी पढ़ें- पुराने से पुराना स्कूटर फिर दौड़ेगा सड़कों पर, ऐसे बनवा लें EV, नहीं कटेगा चालान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Driverless Car, Pakistan Car Blast, Pakistan, Car Viral Video, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com