- जयसवाल के दोनों पारियों में शतक
- कारनामा करने वाले मुंबई के 8वें बल्लेबाज
- क्या मेगा रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे जयसवाल?
उत्तर प्रदेश के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के चौथे दिन मुंबई के लेफ्टी और युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal's record) ने बड़ा कारनामा करते हुए दूसरी पारी में भी शतक जड़ दिया है. पहली पारी में पूरे सौ रन बनाने वाले यशस्वी दूसरी पारी में 181 रन बनाकर आउट हुए. बहरहाल, दूरी पारी में शतकीय पारी खेलने के साथ ही यशस्वी जयसवाल किसी रणजी ट्रॉफी मुकाबले की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले मुंबई के इतिहास के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. यशस्वी से पहले यह कारनामा रोहित शर्मा ने साल 2009 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ, अजिंक्य रहाणे ने साल 2009 में हरियाणा के खिलाफ और वसीम जाफर ने सौराष्ट्र के खिलाफ साल 2010 में किया है. इनके अलावा मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले बाकी चार बल्लेबाज एसएम कादरी, दत्तू फडकर, विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर, हैं.
Loved been out there, it meant a lot. pic.twitter.com/hjFRAsMn9d
— Yashasvi Jaiswal (@ybj_19) June 16, 2022
वैसे इस रिकॉर्ड के इतर अब जयसवाल बहुत ही स्पेशल रिकॉर्ड की ओर चल पड़े हैं. बात यह है कि लगातार तीसरी पारी में (मैच नहीं) यशस्वी का तीसरा शतक है. अगर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास की बात की जाए, तो सर डॉन ब्रेडमैन सहित तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार छह पारियों में शतक बनाए हैं. बाकी दो बल्लेबाज सीबी फ्राइ और एमजे प्रोक्टर हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे अलावा ब्रायन लारा सहित पांच बल्लेबाज क्रिकेट इतिहास में ऐसे हैं, जिन्होने लगातार पांच शतक प्रथमश्रेणी क्रिकेट में जड़े हैं. लारा के अलावा ये बल्लेबाज ईडी वीक्स, माइक हसी, पार्थिव पटेल (2007-08) और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने ही बनाए हैं. अब जबकि अभी रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, तो जयसवाल के पास इस वेरी-वेरी स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका है. अगर वह फाइनल में भी दो शतक और बना लेते हैं, तो वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार पारियों में पांच शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
* ""ICC ODI Ranking: वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान की बड़ी उपलब्धि, पहली बार हुआ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाए इमाम
* दो अलग-अलग भारतीय क्रिकेट टीम बनाने पर काम किया जा रहा है: जय शाह
* "ICC ODI Ranking: इंजमाम के भतीजे इमाम-उल-हक की वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग, कोहली को पछाड़कर कब्जायी यह पायदान
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं