Raksha Bandhan 2026: हर सफल क्रिकेटर के पीछे अक्सर परिवार का कोई सदस्य होता है जो सबसे मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा रहता है. रक्षा बंधन पर, उन बहनों को याद करना बनता है जिन्होंने भारत के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट स्टार्स के सफर को बनाने में अहम भूमिका निभाई और उनके संघर्ष के दिनों में उनका बराबर साथ दिया.
From gifting me my first-ever bat to always being there for us, my sister has been one of the greatest gifts of life.
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 11, 2022
Sabhi ko Raksha Bandhan ki dher saari shubhkamnayein!#RakshaBandhan pic.twitter.com/nyxcjEgjlc
सचिन तेंदुलकर और सविता तेंदुलकर
सचिन के "क्रिकेट के भगवान" बनने से बहुत पहले, उनकी बहन सविता तेंदुलकर ने उन्हें उनका पहला क्रिकेट बैट गिफ्ट किया था. वह छोटा सा इशारा इस लेजेंड के शुरुआती सफर का एक यादगार हिस्सा बन गया और अक्सर अपने छोटे भाई पर उनके भरोसे की निशानी के तौर पर याद किया जाता है. सचिन भी कई बार अपनी बहन का जिक्र कर चुके हैं. सचिन ने एक पोस्ट भी शेयर कर इस बारे में बताया था. उन्होंने लिखा था, "मुझे अपना पहला बल्ला उपहार में देने से लेकर हमेशा हमारे लिए मौजूद रहने तक, मेरी बहन जीवन के सबसे महान उपहारों में से एक रही है। सभी को रक्षा बंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

धोनी और जयंती गुप्ता
धोनी की बड़ी बहन जयंती उन लोगों में से थीं जिन्होंने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए हिम्मत दी, जब उनका सपना पक्का नहीं लग रहा था, तब उनके शुरुआती सालों में उनके सपोर्ट ने धोनी को उस रास्ते पर फोकस रखने में मदद की जिसने आखिरकार उन्हें वर्ल्ड कप तक पहुंचाया. धोनी की बहन जयंती का ही सपोर्ट और विश्वास था कि मुश्किल समय में धोनी ने अपने सपने को जीने का फैसला किया था. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में भी धोनी की बहन के सपोर्ट को अच्छी तरह से दिखाया गया है.

विराट कोहली और भावना कोहली ढींगरा
विराट कोहली का अपनी बहन भावना के साथ बहुत गहरा रिश्ता है. परिवार के मुश्किल पलों में, भावना ताकत और सपोर्ट का सोर्स बनी रहीं थी. जिससे भविष्य के भारतीय कप्तान को पर्सनल और प्रोफेशनल चुनौतियों से निपटने में मदद मिली, आज भी कोहली अपनी बहन के सपोर्ट को याद करते हैं.
शुभमन गिल और शहनील गिल
आज भारतीय की सबसे पॉपुलर भाई-बहनों की जोड़ियों में से एक, शुभमन और शहनील गिल सबसे चर्चित भाई-बहन की जोड़ी है. दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया इंटरैक्शन से दिल जीत लेते हैं. उनके मजबूत रिश्ते ने उन्हें फैंस का पसंदीदा बना दिया है, खासकर युवा क्रिकेट फॉलोअर्स के बीच. वर्तमान में शहनील गिल अब लाइफ स्टाइल कंटेंट क्रिएटर हैं और वर्तमान में टीवी शो द ट्रेटर्स 2 में नजर आई हैं. फैन्स द ट्रेटर्स 2 में उनके अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.
श्रेयस अय्यर -श्रेष्ठा अय्यर
श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर भी फैन्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. श्रेष्ठा अय्यर भी शहनील गिल की ही तरह कंटेंट क्रिएटर हैं, सोशस मीडिया पर श्रेष्ठा काफी एक्टिव रहती हैं. हाल के समय में जब श्रेयस अय्यर टीम से बाहर थे तो श्रेष्ठा ने अपने भाई का भरपूर साथ दिया था और उन्हें प्रोत्साहित करती रहीं. हाल ही में श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप में भी नजर आई थीं.
रिंकू सिंह - नेहा सिंह
रिंकू सिंह आज भारतीय क्रिकेट में सुपरस्टार हैं. लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है. आर्थिक तंगी से जूझते परिवार में पले-बढ़े रिंकू ने संघर्ष के दिनों में हार नहीं मानी और परिवार के हर सदस्य ने उनका साथ दिया। उनकी बहन नेहा सिंह भी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में रिंकू का हौसला बढ़ाया. आज नेहा सिंह भी कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर लगातार ब्लॉग बनाती रहती हैं पिछले रक्षाबंधन में रिंकू ने अपनी बहन को स्कूटी गिफ्ट की थी.
ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं