विज्ञापन

रजत पाटीदार के बिना पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी RCB! इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान, मैच से पहले हुआ खुलासा

Rajat Patidar Ruled Out: आरसीबी के बेड़े से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे. 

रजत पाटीदार के बिना पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी RCB! इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान, मैच से पहले हुआ खुलासा
Rajat Patidar

Rajat Patidar Ruled Out: मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम को रविवार यानी की आज एक अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना करना है. उससे पहले आरसीबी के बेड़े से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टीम के नियमित कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) टीम की अगुवाई करेंगे. इस खबर की पुष्टि आईपीएल के एक सूत्र ने आईएएनएस के साथ की है. 

आईएएनएस के साथ हुई बातचीत के दौरान सूत्र ने बताया, 'रजत पाटीदार आज नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी की कप्तानी जितेश शर्मा करेंगे. पाटीदार धर्मशाला यात्रा के दौरान आरसीबी के वीडियो में नजर नहीं आए थे और दोनों अभ्यास सत्रों में भी अनुपस्थित रहे. वह हैदराबाद खिलाफ आरसीबी के आखिरी मुकाबले में वापसी करेंगे.'

जारी सीजन में सराहनीय रहा है रजत पाटीदार का प्रदर्शन 

जारी सीजन में पाटीदार का प्रदर्शन अबतक सराहनीय रहा है. टीम के लिए उन्होंने 10 पारियों में 195 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए हैं. जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं. पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उनकी अनुपस्थिति से आरसीबी को मध्य क्रम में काफी कमी खलेगी. मैच के दौरान यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उनके स्थान पर प्लेइंग इलेवन में किसी मौका मिलता है. 

अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है आरसीबी

टूर्नामेंट के 60 मैच बीत जाने के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है. पीबीकेएस के खिलाफ आज के मुकाबले में उसे जीत मिलती है तो उसका प्लेऑफ में जगह पक्का हो जाएगा. टीम लगातार दो जीत के बाद धर्मशाला पहुंची है.

आरसीबी को खलेगी फिल साल्ट की कमी

आरसीबी को आज के मुकाबले में फिल साल्ट की कमी खलेगी, जो उंगली में लगी चोट की वजह से अबतक इंग्लैंड से नहीं लौट पाए हैं. इसका मतलब साफ है कि आज के मुकाबले में भी उनके साथी खिलाड़ी जैकब बेथेल ही विराट कोहली के साथ पारी का आगाज करेंगे.

यह भी पढ़ें- 'मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ था', विराट के सपोर्ट में उतरे अश्विन, बताई अपने रिटायरमेंट की वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com