विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में आग, डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित; हजारों यात्री हुए परेशान

त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया था. इस घटना के बाद करीब 18 यात्री ट्रेनें ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. इ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है.

राजधानी एक्सप्रेस में आग, डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित; हजारों यात्री हुए परेशान

Hazrat Nizamuddin Rajdhani Fire: त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में भीषण आगजनी के बाद दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर यातायात ठप हो गया है. जिसके चलते करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई है. इन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है. ट्रेन नंबर 20945 एकता नगर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नागदा स्टेशन पर रोका गया है. तो वहीं ट्रेन नम्बर 19103 कोटा रतलाम मेमू ट्रेन को बांगरोद में रोका गया है. यहां देखिए प्रभावित हुई ट्रेनों की पूरी लिस्ट

करीब 18 यात्री ट्रेनें प्रभावित  

  • ट्रेन नंबर 20945 एकता नगर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नागदा स्टेशन पर रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 12937 गांधीधाम हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को बेरवानिया स्टेशन पर रोका गया है.
  • ट्रेन ओन डिमांड के रूप में चल रही ट्रेन नंबर 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को रतलाम में रोका गया है.
  • ट्रेन नम्बर 19103 कोटा रतलाम मेमू ट्रेन को बांगरोद में रोका गया है.
  • ट्रेन ओन डिमांड के रूप में चल रही ट्रेन नंबर 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को रतलाम में रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 19037 अवध एक्सप्रेस को रतलाम स्टेशन पर रोका गया है.
  • डाउन लाइन की ट्रेन नंबर 22210 मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस को बेरवा नियर में रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 01492 हजरत निजामुद्दीन पुणे स्पेशल ट्रेन को नाथू खेड़ी में रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस को गरोठ स्टेशन पर रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 12416 न्यू दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को सुवासरा स्टेशन पर रोका गया.
  • ट्रेन नंबर 20 156 नई दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर स्टेशन ट्रेन को भवानी मंडी स्टेशन पर रोका गया था.
  • ट्रेन नंबर 61616 कोटा नागदा मेमू ट्रेन को गरोठ स्टेशन पर रोका गया है. 
  • ट्रेन नंबर 19103 रतलाम कोटा मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को रुनखेड़ा स्टेशन पर रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 12465 रणथंबोर एक्सप्रेस को उज्जैन स्टेशन पर रोका गया है.
  • ट्रेन नंबर 12955 मुंबई सेंट्रल जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ स्टेशन पर रोका गया था.
  • इसके अलावा ट्रेन नंबर 12431 में आग लगी थी वह भी प्रभावित हुई.

ये भी पढ़ें: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग, 68 लोग बचाए गए, दिल्ली-मुंबई रूट प्रभावित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com