विज्ञापन

बिना हाथ का क्रिकेटर के तौर पर वायरल हुए आमिर हुसैन पर बनने जा रही फिल्म, संघर्ष से भरा सफर पर्दे पर

पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की जिंदगी पर एक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे निशिल शेठ ने कहा, आमिर हुसैन लोन की कहानी सिर्फ क्रिकेट या विकलांगता के बारे में नहीं है. यह अदम्य मानवीय भावना के बारे में है.

बिना हाथ का क्रिकेटर के तौर पर वायरल हुए आमिर हुसैन पर बनने जा रही फिल्म, संघर्ष से भरा सफर पर्दे पर
आमिर हुसैन लोन की जिंदगी पर बन रही फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस फीचर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हुई. यह वैश्विक मंच पर भारतीय स्टोरी टेलिंग की आर्ट के लिए एक और अहम पल है. लोन, जम्मू और कश्मीर के बिना हाथों वाले क्रिकेटर हैं, जो जम्मू और कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर खूब मशहूर हुए. शारीरिक रूप से गंभीर चुनौतियों के बावजूद, खेल में अपने दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों के लिए उन्हें व्यापक पहचान मिली है.

इस आने वाली बायोपिक का निर्देशन निशिल शेठ करेंगे. निशिल एक भारतीय लेखक-निर्देशक हैं, जो अपनी पहली फीचर फिल्म 'भस्मासुर' के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म का प्रीमियर अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में हुआ था और इसे काफी सराहा गया था. बात करें क्रिकेटर की जिंदगी पर बन रही फिल्म की तो इस फिल्म का उद्देश्य लोन के जीवन, उनके संघर्षों और क्रिकेट के मैदान के अंदर और बाहर उनकी उपलब्धियों को दर्शाना है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, शेठ ने एक प्रेस नोट में कहा, "आमिर हुसैन लोन की कहानी सिर्फ क्रिकेट या विकलांगता के बारे में नहीं है. यह अदम्य मानवीय भावना के बारे में है. जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह थी उनकी सीमाओं से खुद को परिभाषित न होने देने की जिद. इस फिल्म के जरिए, हम दर्शकों के सामने साहस, गरिमा और दृढ़ता की एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक सफर पेश करने की उम्मीद करते हैं."

इस लोन ने कहा, "मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मेरी जीवन कहानी एक दिन बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी. अगर मेरी यात्रा किसी एक व्यक्ति को भी खुद पर विश्वास करने और मुश्किलों के बावजूद संघर्ष जारी रखने के लिए प्रेरित कर पाती है, तो मैं खुद को सचमुच धन्य महसूस करूंगा. यह फिल्म सिर्फ मेरी कहानी नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति की कहानी है जो हार मानने से इनकार करता है."

इस प्रोजेक्ट का निर्माण मंजूषा पैठांकर और सचिन पैठांकर 'आरंभ प्रोडक्शंस' के बैनर तले कर रहे हैं. उनके साथ 'पिकल एंटरटेनमेंट' के समीर दीक्षित और ऋषिकेश भिरंगी भी जुड़े हैं. इस फिल्म के सह-निर्माता दुबई-UAE स्थित 'MRFS इन्वेस्टमेंट' के MS खान हैं, जबकि योगेश कारिकुरवे इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं. भारत पवेलियन में हुई इस घोषणा ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के सदस्यों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. 

यह भी पढ़ें: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cannes, Amir Hussain Lone, Para Cricketer, Biopic Announcement, Indian Storytelling, Global Stage, Nishil Sheth, Bhasmasur, Amir Hussain Lone Instagram, Amir Hussain Lone Life, Amir Hussain Lone Photos, Amir Hussain Lone Records
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com