विज्ञापन

गौतम अदाणी को इस मंत्र से मिलती है समाज के लिए बेहतर करने की प्रेरणा, बोले- मेरे लिए सेवा ही साधना

गौतम अदाणी ने बिहार के सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल-अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज का उद्घाटन किया और नए परिसर का भूमिपूजन किया. इस अवसर पर गौतम अदाणी ने कहा कि आज बिहार की इस पावन धरती, खासकर मस्तीचक आकर मुझे बहुत खुशी और गौरव महसूस हो रहा.

गौतम अदाणी को इस मंत्र से मिलती है समाज के लिए बेहतर करने की प्रेरणा, बोले- मेरे लिए सेवा ही साधना
हमारे लिए 'सेवा ही साधना है', कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा: गौतम अदाणी
  • गौतम अदाणी ने बिहार के सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज का उद्घाटन किया
  • गौतम अदाणी ने गायत्री शक्तिपीठ में आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करने और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की
  • अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल मिलकर सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बिहार:

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार के सारण में मस्‍तीचक में 'अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल- अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज' के उद्घाटन और नए परिसर के भूमिपूजन के लिए बिहार पहुंचे. उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन और पत्नी प्रीति अदाणी भी थीं. इस दौरान गौतम अदाणी ने कहा कि आज बिहार की इस पावन धरती, खासकर मस्तीचक आकर मुझे बहुत खुशी और गौरव महसूस हो रहा है. यह भूमि सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. यहां गायत्री शक्तिपीठ के दर्शन से मुझे असीम शांति मिली है और गायत्री मंत्र का जाप मन को शांति प्रदान करता है और यहां आकर मुझे समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्ररेणा मिली है.

गायत्री शक्तिपीठ में अलग ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा का अनुभव

गौतम अदाणी ने कहा, "आज बिहार की पवित्र धरती मस्तीचक आकर मन गर्व, भावनाओं और आत्मीयता से भर गया. गायत्री शक्तिपीठ पहुंचकर एक अलग ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा का अनुभव हुआ. किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी लौटाना केवल इलाज नहीं होता. यह उसके जीवन में फिर से उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान लौटाने का पुण्य काम है." 

Latest and Breaking News on NDTV

'सेवा ही साधना है', हमारे लिए कोई नारा नहीं

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि गायत्री परिवार, अखंड ज्योति और आदरणीय मृत्युंजय जी जिस सेवा-भाव से समाज को नई दिशा दे रहे हैं, उसने मुझे भीतर तक प्रभावित किया है. उनके इस असाधारण कार्य के लिए उन्हें हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएं.

उन्‍होंने कहा, "हमारे लिए 'सेवा ही साधना है', कोई नारा नहीं, बल्कि करुणा को कर्म में बदलने की प्रेरणा है. अखंड ज्योति फाउंडेशन भी इसी विचार को समाज सेवा के माध्यम से जीवंत कर रहा है.इसी भावना के साथ अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति अस्पताल के साथ मिलकर 'ACE - Adani Centre for Eye Diseases' की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो जरूरतमंद लोगों तक सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा पहुंचाने का एक बड़ा प्रयास होगा. साथ ही 'ATOM - Adani Training Centre for Ophthalmic Medicine' के माध्यम से नई पीढ़ी के नेत्र विशेषज्ञों और महिला स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- अदाणी ग्रुप बिहार में अगले 4 साल में करेगा 60,000 करोड़ का निवेश, गौतम अदाणी ने बताया- कहां खर्च होंगे पैसे 

बिहार राष्ट्र को नई चेतना देने वाली धरती

गौतम अदाणी ने कहा, "हमने बिहार की इस पावन धरती से प्रारंभ हुई सेवा की इस ज्योति को आने वाले वर्षों में देश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रण लिया है. इसी भावना के साथ 'अदाणी अखंड ज्योति ट्रस्ट' पूर्ण समर्पण, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा. सेवा और मानवता के इन पावन कार्यों हेतु हमने आने वाले वर्षों में 700 करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग का संकल्प लिया है. बिहार हमेशा से राष्ट्र को नई चेतना देने वाली धरती रही है. यह पुनीत मुहिम उसी सेवा भावना, संस्कार और समर्पण के माध्यम से देश को नई रोशनी देने का प्रयास है. बिहार की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार." 

ये भी पढ़ें :- 'हर बिहारी को बिहार में ही मिले रोजगार, सरकार को अदाणी ग्रुप का रहेगा पूरा सहयोग', सारण में बोले गौतम अदाणी 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com