विज्ञापन

क्या जायसवाल का अभी भी ट्रेड कर सकता है राजस्थान? जानें जवाब और क्यों चर्चा चल रही है चर्चा

एक तरफ जायसवाल न्यूजीलैंड में रन बना रहे हैं, तो उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के उनके ट्रेड को लेकर भी क्रिकेट गलियारे में चर्चा जोरों पर है

क्या जायसवाल का अभी भी ट्रेड कर सकता है राजस्थान? जानें जवाब और क्यों चर्चा चल रही है चर्चा
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल के संभावित ट्रेड को लेकर क्रिकेट गलियारे में चर्चा है
source: X

एक तरफ युवा लेफ्टी ओपनर यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में वेलिंगटन टेस्ट में शानदार 85 रन की पारी खेल खुद को सुर्खियों में ला दिया, तो दूसरी तरफ उनकी राजस्थान के ट्रेड करने को लेकर भी हो रही है.  भारतीय सलामी बल्लेबाज को मंगलवार, 17 नवंबर को घोषित राजस्थान की रिटेन की गई टीम में शामिल किया गया था, जिसमें रियान पराग कप्तान बने रहेंगे. हालांकि, उनके शामिल होने से नए सीजन की शुरुआत से पहले किसी संभावित ट्रांसफर की संभावना खत्म नहीं हो जाती. 17 नवंबर की रिटेंशन की समय सीमा खिलाड़ियों के ट्रेड (व्यापार) की समय सीमा नहीं है. पहली ट्रेडिंग विंडो 9 दिसंबर तक खुली रहेगी, जिससे फ्रेंचाइजी को अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करने के बाद भी सौदों पर बातचीत करने का समय मिल जाता है.

यह भी पढ़ें:  कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार

यह भी पढ़ें:   जायसवाल कभी चाल में रहे, आज रहते हैं करोड़ों के फ्लैट में, सिर्फ 3 साल में बढ़ गए 55 % दाम

लखनऊ और केकेआर ने दिखाई है रुचि

हाल के हफ्तों में जायसवाल का नाम कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में संभावित रूप से जाने को लेकर जोड़ा जा रहा है. रिपोर्ट्स में सुझाव दिया गया था कि दोनों फ्रेंचाइजी ने इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करने की संभावना तलाशी थी, जिसमें कप्तानी भी चर्चा का एक संभावित पहलू बनकर उभरी थी. हालांकि, किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा जायसवाल से जुड़े किसी भी समझौते की पुष्टि नहीं की गई है.

क्या राजस्थान रॉयल्स जायसवाल को रिटेन करने के बाद ट्रेड कर सकती है?

इस सवाल का जवाब है कि हां..एकदम हां. किसी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी को निर्धारित ट्रेडिंग विंडो के दौरान किसी दूसरी टीम में ट्रेड किया जा सकता है. जायसवाल को रिटेन करने के राजस्थान के फैसले का मतलब है कि वह आईपीएल (IPL) 2027 के लिए उनकी अनुबंधित टीम का हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी खिलाड़ी की सहमति और बीसीसीआई (BCCI) की मंजूरी के अधीन किसी दूसरी टीम के साथ ट्रांसफर के लिए बातचीत कर सकती है. फ्रेंचाइजी के बीच हुए समझौते के आधार पर ट्रेड एक खिलाड़ी के बदले दूसरे खिलाड़ी की अदला-बदली या पूरी तरह से नकद सौदे के जरिए हो सकती है. 

आईपीएल 2027 की ट्रेडिंग विंडो कब बंद होगी?

आईपीएल 2027 के लिए पहली ट्रेडिंग विंडो 9 दिसंबर को बंद हो जाएगी, जो कि 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी-ऑक्शन (मिनी नीलामी) से एक सप्ताह पहले है. नीलामी के एक दिन बाद, 17 दिसंबर को ट्रेडिंग विंडो फिर से खुलेगी और आईपीएल 2027 सीजन की शुरुआत से 30 दिन पहले तक उपलब्ध रहेगी. इस दूसरी विंडो के दौरान, फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों को ट्रेड कर सकती हैं जो पहले से ही किसी टीम के साथ अनुबंधित हैं. हालांकि, मिनी-ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों को 2027 सीजन के दौरान ट्रेड नहीं किया जा सकता है.

आईपीएल में खिलाड़ियों की ट्रेडिंग से जुड़ी मुख्य बातें F.A.Q.=Frequently Asked Questions के जरिए जानें

प्र:-1 क्या कोई फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी को रिटेन (Retain) करने के बाद भी उसे दूसरी टीम में ट्रेड कर सकती है?

उ:- हां, बिल्कुल। किसी खिलाड़ी को रिटेन करने का अर्थ केवल यह है कि वह आगामी सीजन के लिए उस फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंधित है. यदि ट्रेडिंग विंडो खुली है, तो वह फ्रेंचाइजी निर्धारित नियमों के तहत उस खिलाड़ी को किसी दूसरी टीम में ट्रेड या ट्रांसफर कर सकती है।

प्र:-2 आईपीएल में खिलाड़ी को ट्रेड करने के लिए किसकी सहमति आवश्यक होती है?

उ:- किसी भी ट्रेड को पूरा करने के लिए तीन पक्षों की सहमति अनिवार्य है. दोनों संबंधित फ्रेंचाइजी, वह खिलाड़ी जिसे ट्रेड किया जा रहा है, और अंत में बीसीसीआई (BCCI)। यदि खिलाड़ी नई टीम में जाने से इनकार कर देता है, तो वह ट्रेड रद्द हो जाता है।

प्र:-3 आईपीएल में खिलाड़ियों की ट्रेडिंग कितने तरीकों से की जा सकती है?

ॉउ:- आईपीएल में ट्रेड मुख्य रूप से दो तरीकों से होते हैं:  

ऑल-कैश डील (All-Cash Deal): इसमें एक फ्रेंचाइजी दूसरी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ी की निर्धारित फीस (या आपसी सहमति से तय रकम) देकर उसे अपनी टीम में शामिल करती है

प्लेयर-फॉर-प्लेयर स्वैप (Player-for-Player Swap): इसमें दोनों टीमें आपस में खिलाड़ियों की अदला-बदली करती हैंय यदि दोनों खिलाड़ियों की फीस में अंतर होता है, तो कम कीमत वाले खिलाड़ी की टीम बची हुई राशि नकद में चुकाती है.

प्र:-4 क्या मिनी-ऑक्शन या मेगा-ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी को उसी सीजन में ट्रेड किया जा सकता है?

उ:- नहीं। आईपीएल के नियमों के अनुसार, नीलामी में खरीदे गए किसी भी खिलाड़ी को उस आगामी सीजन से पहले या सीजन के दौरान ट्रेड नहीं किया जा सकता. केवल वही खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध होते हैं जो पहले से ही किसी टीम की रिटेंशन लिस्ट में शामिल और अनुबंधित हैं.

प्र:-5 आईपीएल की ट्रेडिंग विंडो कब तक खुली रहती है?

उ:- आईपीएल की ट्रेडिंग विंडो दो चरणों में काम करती है। पहला चरण नीलामी से ठीक एक सप्ताह पहले तक खुला रहता है। नीलामी समाप्त होने के अगले दिन यह विंडो फिर से खुलती है और टूर्नामेंट शुरू होने से 30 दिन पहले तक खुली रहती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Rajasthan Royals, IPL 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com