R Ashwin on Team India tight Schedule: भारत में बीते साल हुए आईसीसी वनडे विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और यह हार अभी भी बुरी यादों की तरह फैंस और खिलाड़ियों को परेशानी करती है. भारत टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी. भारतीय टीम टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम थी, जो लीग स्टेज में अजेय रही थी. इस हार के साथ ही भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा बढ़ा गया है. टीम इंडिया ने साल 2013 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और उसके बाद से भारतीय टीम कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है.
साल 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो आईसीसी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. बीते साल जून में भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2023 फाइनल, आईपीएल 2023 के फाइनल के कुछ ही दिनों बाद खेला गया था. इस साल भी आईपीएल 2023 के बाद टी20 विश्व कप खेला जाएगा. इस साल टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है. भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्वीकार किया कि टीम वास्तव में आईसीसी ट्रॉफी के सूखे का सामना कर रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,"हम सालों से आईसीसी ट्रॉफियां जीतने के लिए तरस रहे हैं और लगातार सेमीफाइनल या फाइनल में हार रहे हैं. और यह एक और साल है जहां आईसीसी टी20 विश्व कप, आईपीएल फाइनल के बाद सिर्फ पांच दिन में शुरू होगा. जैसे कि हाल के समय में हुआ है."
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले से होगी. हालांकि, बीसीसीआई ने आम चुनावों के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती 21 मैचों के कार्यक्रम के शेड्यूल का ऐलान किया है.
भारत में आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक होंगे, जैसा कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की है. यह सात अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा और परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे भाग के आयोजन की संभावना तलाश रहा है. हालांकि, जय शाह ने इसको नकार दिया है और अब चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही टूर्नामेंट के बाकी के कार्यक्रमों का ऐलान जल्द ही कर सकता है.
यह भी पढ़ें: आयरलैंड के बल्लेबाज का T20I में World Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
यह भी पढ़ें: "मैंने पिच का रंग बदलते हुए देखा..." मोहम्मद कैफ ने फाइनल के विकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं