Ireland's Paul Stirling T20 Record: आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 में पॉल स्टर्लिंग ने 27 गेंद पर 25 रन की पारी खेली. अपनी पारी में स्टर्लिंग ने 2 चौके और एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की. अपनी पारी के दौरान आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल में विश्व रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, पॉल स्टर्लिंग टी-20 इंटरनेशनल में 400 चौका लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं (Most Fours in T20I). उनसे पीछे बाबर आजम (Babar Azam) हैं. बाबर ने अबतक टी-20 इंटरनेशनल में 395 चौके लगाए हैं. वैसे, बाबर के पास पॉल स्टर्लिंग के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. दोनों एक दूसरे से बेहद करीब हैं.
Ireland's Paul Stirling becomes the first player to hit 400 fours in men's T20Is 💥#IREvAFG 📝: https://t.co/AytcBKU03R pic.twitter.com/qr17CdTMur
— ICC (@ICC) March 15, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, इस मामले में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में 361 चौके दर्ज है. रोहित शर्मा ने 359 चौके लगाए हैं. डेविड वॉर्नर के नाम T20I में 320 चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
पॉल स्टर्लिंग के करियर की बात की जाए तो इस बल्लेबाज ने अबतक 6 टेस्ट, 160 वनडे और 135 टी-20 मैच खेले हैं. वनडे में उनके नाम 14 शतक, टेस्ट में एक शतक और टी-20 में एक शतक दर्ज है. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट में स्टर्लिंग ने 16 शतक अबतक लगा चुके हैं.
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी. पहले खेलते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए थे जिसके बाद अफगानिस्तान की टीम केवल 111 रन ही बना सकी. आयलैंड यह मैच 38 रन से जीतने में सफल रहा. आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का आयोजन यूएई में हो रहा है. दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे.
यह भी पढ़ें: "Rashid Khan: अफगानिस्तान के राशिद खान ने रचा इतिहास, 25 साल की उम्र में ही ऐसा कमाल कर विश्व क्रिकेट को चौंकाया
यह भी पढ़ें: "राशिद खान नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 विदेशी खिलाड़ी, वसीम अकरम ने चुना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं