Most T20 Centuries as Wicketkeeper: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में साउथ अफ्रीका अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 26वें मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 106 रन की पारी खेली, यह उनके टी-20 करियर का 10वां शतक है. वहीं, बतौर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने ने 10वां शतक पूरा किया. क्विंटन डिकॉक बतौर विकेटकीपर टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

क्विंटन डिकॉक ने अबतक बतौर विकेटकीपर टी-20 में 10 शतक लगाए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं. सैमसन ने 5 शतक बतौर विकेटकीपर टी-20 में लगाने का कमाल किया है. तीसरे नंबर पर ईशान किशन हैं. ईशान ने भी 5 शतक लगए हैं. पाकिस्तान के कामरान अकमल भी पांच शतक बतौर विकेटकीपर टी-20 में लगाने में सफलता हासिल की है. टिम साइफर्ट के नाम भी बतौर विकेटकीपर 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
बतौर विकेटकीपर सबसे ज़्यादा T20 शतक
- 10 - क्विंटन डी कॉक
- 5 - संजू सैमसन
- 5 - ईशान किशन
- 5 - कामरान अकमल
- 5 - टिम साइफर्ट
इसके अलावा ओवरऑल टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में डिकॉक ने विराट कोहली की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने भी टी-20 में 10 शतक लगाए हैं. कोहली और डिकॉक के अलावा क्रिस गेल, बाबर आजम, और डेविड वार्नर भी 10 शतक या उससे ज्यादा लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं. टी-20 में सबसे ज्यादा शतक क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 23 टी-20 शतक लगाने का कमाल किया है. बाबर आजम के नाम 13 टी-20 शतक दर्ज हैं.
DE KOCK COMPLETED HIS 10th HUNDRED IN T20 HISTORY 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 2, 2026
- The Backbone of Barbados Tridents. pic.twitter.com/KcjtWmmiJ8
टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल - 22 शतक
- बाबर आज़म - 13 शतक
- विराट कोहली - 10 शतक
- डेविड वॉर्नर - 10 शतक
- डी कॉक - 10* शतक
इस मैच में डिकॉक के शतक की मदद से बारबाडोस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए जिसके बाद सेंट किट्स की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल किया. सेंट किट्स की जीत में जॉनसन चार्ल्स ने 45 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली
ये भी पढ़ें- नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
ये भी पढ़ें- भारत के T20I स्क्वाड में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द, ऐसे रिएक्ट कर बढ़ाई हलचल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं