विज्ञापन

IPL vs. PSL: पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL में पहुंचे कई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, दे डाली ये धमकी

Mohsin Naqvi on IPL: PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL में जाएंगे, उन पर लीग के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी

IPL vs. PSL: पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL में पहुंचे कई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, दे डाली ये धमकी
Mohsin Naqvi का अजीब बयान

Mohsin Naqvi, IPL vs PSL: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार उन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जो आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए पीएसएल में नहीं खेलते हैं. बता दें कि उन्होंने पिछले साल कॉर्बिन बॉश पर लगे एक साल के बैन का उदाहरण दिया है. साल 2025 में, कॉर्बिन बॉश ने पेशावर ज़ल्मी को छोड़कर मुंबई इंडियंस के लिए खेलना शुरू किया था. अब, 2026 में, ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल होने का फ़ैसला किया है, वहीं,  दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ने के लिए तैयारी कर ली है. ऐसे में मोहसिन नकवी को मिर्ची लगी है और बिना सिर-पैर की बात करने लगे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ESPNcricinfo के अनुसार नक़वी ने कहा, "हम नियमों के अनुसार उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था और इस बार भी वैसा ही होगा.  IPL के साथ टकराव कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि अगर हमारे खिलाड़ी वहां जा रहे हैं, तो हमारे यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं.  हम PSL को टालने का जोखिम नहीं उठा सकते थे, क्योंकि पूरे साल हमारे पास कोई और समय उपलब्ध नहीं है." 

बता दें कि पिछली बार पेशावर ज़ल्मी के लिए बॉश एक 'डायमंड पिक' थे, लेकिन बाद में उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फ़ैसला किया.  PSL में कई और खिलाड़ियों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है, जिनमें गुडाकेश मोटी, जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क, ऑटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन शामिल हैं, हालांकि, इनमें से ज़्यादातर ने अपने इस फ़ैसले की वजह निजी कारणों को बताया है.  PSL की शुरुआत 26 मार्च को होने वाली है, जो IPL के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले है. आईपीएल 28 मार्च से खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com