विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितने रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के दौरान काफी सुर्खियां बटोरेंगे. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पिछले सीज़न में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से खूब जलवा बिखेरा था.

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितने रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi in IPL 2026:  'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल में कितना रन बना पाएंगे, इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है. वैभव ने पिछले आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था और फैन्स को गदगद कर दिया था. अब एक बार फिर इस साल वैभव पर सबकी नजरें हैं. 14 साल का यह खिलाड़ी अपना दूसरा IPL सीज़न खेलने के लिए तैयार है, और उनसे हर किसी को काफी उम्मीद है. हाल ही में एक रिपोर्टर्स ने वैभव से सवाल किया कि इस साल आप आईपीएल में कितना रन बनाना के बारे में सोच रहे हो? इस सवाल पर बिहार के लाल वैभव ने रिएक्ट किया और जो जबाव दिया है उसने महफिल लूट ली है. दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने पूछा, "IPL 2026 के लिए आपके क्या प्लान हैं? जैसे कितने रन मारने हैं, कुछ गोल हैं आपके IPL के ऑरेंज कैप के लिए?" वैभव ने जवाब दिया, "ऐसा सवाल बोलोगे तो मैं दो तीन हज़ार रन बोल दूंगा. वैभव के जबाव ने फैन्स का दिल जीत लिया. 

उन्होंने आगे कहा, "मैं रनों का कोई खास टारगेट तय नहीं कर रहा हूं. मैं बस प्रोसेस को फॉलो कर रहा हूं और टीम के लिए ट्रॉफी जीतने पर फोकस कर रहा हूं. हम अपने पर्सनल गोल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. हमारा मकसद बस इस सीज़न में बेहतर परफ़ॉर्म करना है." कम उम्र का होने के बावजूद, वैभव ने अपनी ज़बरदस्त बैटिंग काबिलियत से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इतनी कम उम्र में भी, सूर्यवंशी बड़े-बड़े छक्के बड़े आसानी से लगा पाने में सफल रहते हैं. T20 क्रिकेट में वैभव एक बेहतरीन और खतरनाक बल्लेबाज बन गए हैं. 

वैभव तब सुर्खियों में आए, जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 2025 सीज़न से पहले हुई नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च कर उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा था. वैभव ने 7 मैचों में 36.00 की औसत और 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर टीम के भरोसे को सही साबित किया.

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
Chief Sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Indian Premier League 2026, Rajasthan Royals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com