पिछले दिनों World Cup 2023 में बुरी तरह भद पिटने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट उठापटक का दौर अभी भी जारी है. और ताजा घटनाक्रम के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल किया है. और अब देखने की बात होगी कि आईसीसी (ICC) इस घटना पर क्या संज्ञान लेती है. अब सलमान बट्ट का इतिहास तो सभी के सामने हैं कि कैसे वह स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के कारण पांच साल के प्रतिबंध का सामना कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें: "मैंने अभी तक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया..." राहुल द्रविड़ ने दूसरे कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान, मचाई खलबली
फिलहाल यू-ट्यूब और मीडिया में काफी सक्रिय 39 वर्ष के बट ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में पाच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद 2016 में क्रिकेट में वापसी की. उन्हें , कामरान अकमल और राव इफ्तिखार अंजुम को हाल ही में नियुक्त मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज का सलाहकार नियुक्त किया गया है.
अगस्त 2010 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका के लिये बट पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया था. उन्होंने 2016 में क्रिकेट में वापसी की और घरेलू स्पर्धाओं में काफी सफल रहे, लेकिन राष्ट्रीय टीम में दोबारा जगह नहीं बना सके. बहरहाल, PCB का यह फैसला बहुत ही चौंकाने वाला है कि वह स्पॉट फिक्सिंग में सजा पाए किसी खिलाड़ी को राष्ट्रीय चयन समिति में कैसे शामिल कर सकती है.
क्या फैसला लेगी ICC?
अब सवाल यह हो चला है कि PCB के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद ICC इसका संज्ञान लेगी या नहीं. बहरहाल, दुनिया भर के फैंस ने तो इसका संज्ञान ले लिया है. और दीवाने फैंस चर्चा कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? यह पीसीबी क्या संदेश देना चाह रहा है, वगैरह..वगैरह. अगले कुछ दिनों में तस्वीर जरूर साफ होगी कि आईसीसी इस फैसले को लेकर क्या सोचती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं