वैभव सूर्यवंशी ने दो दिन एक दिन पहले दोहा में खेले जा रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ जो 'डबल सुनामी बम' फोड़ा, उसकी गूंज से पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज भी हिल उठे हैं. चाहे पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक हो या फिर कामरान अकमल, या फिर बासित अली, हर कोई वैभव की पारी से जड़ होकर रह गया है. पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने वैभव की पारी पर कहा, 'मैं सोच रहा हूं कि यह क्रिकेट ग्राउंड पर हुई है या लूडो पर हुई है. अगर लूडो पर भी खेलें न, तो वहां भी इतना तेज स्कोर नहीं बनेगा, जो वैभव सूर्यवंशी ने बना डाला. यह अविश्वसनीय पावर हिटिंग है.' उन्होंने कहा, 'फिर मैं ऐसा भी सोच रहा हूं कि वैभव ने ठीक-ठाक गुस्सा निकाला पाकिस्तान वाले मैच का. मैं सूर्यवंशी को मुबारकबाद दूंगा कि उसने इतनी कम उम्र में यह कारनामा कर डाला. उसने वह रिकॉर्ड बना दिया कि मुझे नहीं लगता कि आगे भविष्य में कोई भी बल्लेबाज 52 गेंदों पर दोहरा तक बनाएगा.'
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैट की कीमत में 500% उछाल, विराट को भी पीछे छोड़ा
कामरान ने कहा, 'कोई भी टीम हो, अगर मैं अकेला बाउंड्री की तरफ थ्रो भी फेंकू न, तो भी इतने रन नहीं बनेंगे. मैं विकेट पर खड़ा हूं, तो थ्रो के साथ भी 28 छक्कों से 52 गेंदों पर मैं इतने रन नहीं बना सकता. वैभव ने यह कारनामा बल्ले के साथ कर दिखाया है. उसने 11 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा, 28 गेंदों पर शतक बनाया, इसके बाद सबसे तेज डेढ़ सौ और फिर 52 गेंदों पर दोहरा शतक.आप सोचिए क्या क्रिकेट हुई होगी और किस लेवल की एप्रोच होगी. मैं ईमानदारी से कहूं, तो ये थ्रो कर-करके भी छक्के नहीं होंगे, जो उसने 28 छक्के जड़ दिए.'
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, कोई हाथ से भी इतने रन नहीं बना सकता. उसका कंधा थक जाएगा. यार उसने सारा सामान पहनकर और 15 साल की उम्र में उसने उस कारनामे को अंजाम दे दिया है, जो कोई ख्वाब में भी नहीं कर सकता. यह अविश्वसनीय है. जब कोई भी युवा या कोई 20, 21 साल का कोई बल्लेबाज खेलेगा, तो मुझे नहीं लगता है कि उसके बारे में कभी भी उतनी बात होगी, जितनी वैभव के बारे में हो रही है.' अकमल ने कहा, 'जिस कारनामे के बारे में लोग बातें कर रहे हैं, वह उसने दो साल पहले आईपीएल में पहले ही करके दिखा दिया है. बुमराह जैसे गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. यह सही है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला, लेकिन वैभव ने उस गलती को सुधारते हुए रिकॉर्ड बनाकर दिखाया.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं