विज्ञापन

'तुमको घुमा-घुमाकर मारेंगे'.. नए ऑडियो में श्रद्धा शिवा शर्मा को किस 'सर' का नाम लेकर दे रही थी धमकी?

सामने आए ऑडियो क्लिप में श्रद्धा दुबे किसी का जिक्र कर रही है, जिसे वह बार-बार 'सर' कहकर संबोधित कर रही है. हालांकि वह किसे 'सर' बुला रही है ये पता नहीं चल सका है. 'सर' का नाम लेकर वह शिवा पर न सिर्फ अपना रसूख झाड़ रही है बल्कि उसे डरा और धमका भी रही है.

'तुमको घुमा-घुमाकर मारेंगे'.. नए ऑडियो में श्रद्धा शिवा शर्मा को किस 'सर' का नाम लेकर दे रही थी धमकी?
श्रद्धा दुबे और शुवा शर्मा की ऑडियो रिकॉर्डिंग आई सामने.
  • लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में श्रद्धा दुबे मुख्य आरोपी हैं और पुलिस हिरासत में हैं
  • श्रद्धा दुबे और शिवाके बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया है जिसमें श्रद्धा शिवा को धमकी देती सुनाई दे रही हैं
  • ऑडियो में श्रद्धा किसी सर का जिक्र कर रही हैं और अपना रसूख दिखाते हुए शिवा को डराने की कोशिश कर रही हैं
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कारोबारी शिव शर्मा की 9 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में उसकी लिवइन पार्टनर श्रद्धा दुबे के मुख्य आरोपी है. श्रद्धा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. हालांकि वह बार-बार खुद पर लगे आरोपों से इनकार करती रही है. अब उसका और शिवा की बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा को धमकी देते हुए सुनाई दे रही है. वह शिवा से कह रही है कि तुमको घुमा-घमाकर मारेंगे. इस ऑडियो ने शिवा शर्मा मौत मामले में नए सवाल पैदा कर दिए हैं. 

शिवा को धमका रही श्रद्धा दुबे

इस ऑडियो क्लिप में श्रद्धा दुबे किसी अधिकारी का जिक्र कर रही है, जिसे वह बार-बार 'सर' कहकर संबोधित कर रही है. हालांकि वह किसे 'सर' बुला रही है ये पता नहीं चल सका है. 'सर' का नाम लेकर वह शिवा पर न सिर्फ अपना रसूख झाड़ती सुनाई दे रही है बल्कि उसे डरा और धमका भी रही है. दोनों के बीच कथित तौर पर इस बात को लेकर बहस हो रही है कि शिवा उसे नजरअंदाज कर रहा है. वह उस पर किसी दूसरी महिला के साख संबंध होने का आरोप लगा रही है. जबकि शिवा किसी दूसरी महिला के साथ अपने किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार कर रहा है.  

शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के बीच की बातचीत

श्रद्धा दुबे- तुमने गोल-गोल घुमाकर मेरी बदनामी कराई है, लोग आते भी मेरे हिसाब से हैं और जाते भी मेरे हिसाब से हैं. जब तक मेरा मन है, तब तक तो मैं रहूंगी ही, उनके बाद मैं देखूंगी कि मुझे क्या करना है. 

शिवा शर्मा- सर ये भी बता रहे थे कि...

श्रद्धा दुबे-  सर बोल रहे थे ये सारी बातें? एक हैं इसके जानने वाले, वे मेरे भी जानने वाले हैं. वह मेन सर नहीं हैं. उनको पता चला कि आजकल को दुबे जी इसके साथ घूम रही हैं.इसने बोला दोस्त है, फिर इसने बताया कि दोस्त है. उन्होंने बताया कि पहले तो पैसे में ठीकठाक लड़का था. फिर कुछ नुकसान भी हुआ था इसका, पता नहीं तुम्हारे बारे में क्या-क्या डिटेल उन्होंने निकाल लीं.

शिवा शर्मा-  सही डिटेल निकाली हैं उन्होंने

श्रद्धा दुबे- जब वह डिटेल निकाल सकते हैं तो... कर सकते हैं. ठीक है... अगर मेरा एक आंसू भी बह गया ना, क्यों कि गलत मेरे साथ हो रहा है यहां.ये वादे करते समय नहीं समझ में आ रहा था तुम्हें. बोल रहे थे कि कभी छोड़कर नहीं जाऊंगा.ये करूंगा... वो करूंगा.... तुम मुझे छोड़कर जा रहे हो.

शिवा शर्मा- क्या हुआ?

श्रद्धा दुबे- कुछ हुआ ही तो नहीं है.बस पता ही नहीं है क्या हो रहा है. समझ ही नहीं आ रहा है. तू मुझे जैसे इग्नोर कर रहा है.

शिवा शर्मा- कोई लड़की नहीं है, चाहो तो मेरी कॉल डिटेल निकलवा लो.आपके लिए डिटेल निकलवाना तो चुटकियों का काम है, डिटेल निकलवा लो. साइबक डिटेल सब निकलवा लो.

श्रद्धा दुबे- क्या कह रहे हो. ये यही करना चाह रहा था कि पूरे शहर में घुमा-घुमाकर कि हम श्रद्धा दुबे को घुमा रहे हैं.अब तुम्हारी घुमा-घुमाकर ही....टेंशन मत लो. जितना घुमा-घुमाकर तुमने श्रद्धा दुबे का दिमाग खराब किया है, उतना ही घुमा-घुमाकर तुम्हें मारेंगे कि लोग मेरे करीब आने में भी अब याद रखेंगे. 

शिवा शर्मा- ऐसा कुछ नहीं करना है आपको, बैठकर बात करते हैं

श्रद्धा दुबे- क्या नहीं करना है यार, तुम होते कौन हो ये बोलने वाले. क्या समझ लें.मेरी इतनी मेरी इतनी बदमानी कर रहे हैं वो नहीं दिख रहा है तुम्हें. तुम ही आकर बता रहे हो जब इतना कुछ पता चला है तुम्हें.

शिवा शर्मा- मुझे अपनी बात रखने दो

श्रद्धा दुबे- क्या बात रखने दो यार....

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-शिवा शर्मा हत्याकांड: 11 दिन, नेपाल से नागपुर बदले कई शहर; 200 CCTV कैमरे खंगाल श्रद्धा तक ऐसे पहुंची पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Murder Case, Shiva Sharma Murder Case, Shraddha Dubey Latest News, Shraddha Dubey Controversy, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com