हिमाचल प्रदेश में उना जिले के 27 साल के निषाद कुमार सिर्फ 6 साल के थे, जब घास काटने वाली मशीन में उनका हाथ कट गया और उनके और परिवार की आंखों के आगे अंधेरा छा गया. इसके बाद हर दिन के साथ निषाद का संघर्ष बढ़ता गया. मगर खेल के मैदान संघर्षों से भरे निषाद के सफर को कामयाबियों की मिसाल बनाते रहे.
पांच साल पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 और दो साल पहले पेरिस ओलंपिक 2024 में लगातार दो बार हाई जंप के सिल्वर मेडल जीतकर निषाद ने पैरालंपिक में मिसाल कायम कर दी हैं. दो साल पहले भी पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान आइफिल टावर पर इंटरव्यू करते हुए उन्होंने NDTV स्पोर्ट्स एडिटर विमल मोहन से कहा, 'सर, मलाल रह गया. गोल्ड का मलाल तो है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लॉन्ग जंप में गोल्ड, हाई जंप में रिकॉर्ड प्लस गोल्ड!
लगातार दो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर अनूठी कामयाबी रखने के बावजूद मलाल रखने वाले निषाद कुमार ने आइचि-नागोया पैरा-एशियाड में वो मलाल भी दूर कर दिया- वो भी बड़े स्टाइल से. निषाद कुमार ने मंगलवार को आइचि-नागोया एशियाड में मेंस हाई जंप (टी-47 कैटेगरी) में नए रिकार्ड के साथ पोडियम पर पहला स्थान हासिल किया. इससे पहले सोमवार को निषाद ने लॉन्ग जंप (टी-47 कैटेगरी) में गोल्ड मेडल जीता.
निषाद ने हाई जंप में 2.04 मीटर की रिकॉर्ड ऊंची छलांग लगाई जबकि लॉन्ग जंप में उन्होंने 7.11 मीटर छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया. इसके साथ ही निषाद एक एशियाई पैरा खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए.
क्यों स्पेशल है निषाद का हाई जंप के साथ लॉन्ग जंप में जीतना?
NDTV से EXCLUSIVE बात करते हुए निषाद कहते हैं, 'मैंने हेल्थ इश्यूज की वजह से एक-डेढ़ साल पहले लॉन्ग जंप शुरू किया था. खासकर लैंडिंग सीखना जरूरी था. लॉन्ग जंप की बारीक चीजों की तैयारी करने लगा. 25% हाई जंप और 75% लॉन्ग जंप पर ध्यान दे रहा था. मैं खुश हूं कि मैं यहां लॉन्ग जंप में भी गोल्ड जीत पाया.'
NDTV स्पोर्ट्स एडिटर विमल मोहन ने जब उन्हें बताया कि ओलंपिक के 130 साल के इतिहास में वो चुनिंदा खिलाड़ियों में आते हैं जिन्होंने लॉन्ग जंप के साथ हाई जंप में भी पदक जीते हैं तो उन्होंने कहा, 'मुझे इस बारे में पता नहीं था, सर. मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए हैं.'
हाई जंपर और लॉन्ग जंपर की सुपर एलीट लिस्ट
अगर ओलंपिक, एशियाड, पैरालंपिक और पैरा-एशियाड का इतिहास मिला भी दें तो 130 साल पहले शुरू हुए एथेंस ओलंपिक से लेकर अबतक हाई जंप और लॉन्ग जंप का गोल्ड मेडल एक साथ सिर्फ अमेरिका के एलेरी क्लार्क (1896 एथेंस ओलंपिक) और निषाद कुमार (2026 जापान एशियाड) के नाम रहा है. इस एलीट लिस्ट में अमेरिका के रे ऑरी का नाम भी आता है. लेकिन रे ऑरी ने स्टैंडिंग हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड जीते थे.
हाई जंप के साथ लॉन्ग जंप वाले गोल्डन एथलीट
- 1896 एथेंस ओलिंपिक्स- एलेरी क्लार्क, अमेरिका- हाई जंप और लॉन्ग जंप में गोल्ड
- 1896 एथेंस ओलिंपिक- जेम्स बी. कोनोलि, अमेरिका- हाई जंप में सिल्वर और लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज
- 1900, 1904, 1908 (पेरिस, सेंट लुइस और लंदन) ओलिंपिक्स- रे ऑरी, अमेरिका- स्टैंडिंग हाई जंप और स्टैंडिंग लॉन्ग जंप में गोल्ड
- 1912 स्टॉकहोम ओलंपिक- जिम थॉर्प, अमेरिका- हाई जंप-4 और लॉन्ग जंप-7
- 2020 टोक्यो ओलंपिक्स- जू वॉन हैरिसन, अमेरिका- हाई जंप-7, लॉन्ग जंप-5
- 2026 जापान एशियाड- निषाद कुमार, भारत- हाई जंप में गोल्ड, लॉन्ग जंप में गोल्ड
यह भी पढ़ें- IAS Suhas Yathiraj: कौन हैं सुहास यथिराज? आईएएस अफसर ने लगातार दूसरे पैरालंपिक मेडल के साथ रचा इतिहास
यह भी पढ़ें- जेवर के बेटे से DSP तक का सफर, कौन हैं गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार? बीमारी को मात देकर जीता गोल्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं