विज्ञापन

MLC से पीछे हटा न्यूजीलैंड, 2027 में नहीं उतारेगा टीम, कैप्टन सेंटनर ने बताई फैसले की वजह

मिचेल सेंटनर ने मेजर लीग क्रिकेट के 2027 सत्र में टीम नहीं उतारने के न्यूजीलैंड क्रिकेट के फैसले का समर्थन किया है. एनजेडसी ने टोरंटो या अटलांटा में टीम बनाने की योजना छोड़ दी है और ट्रू नॉर्थ स्पोर्ट्स वेंचर्स के साथ समझौता भी समाप्त कर दिया है.

MLC से पीछे हटा न्यूजीलैंड, 2027 में नहीं उतारेगा टीम, कैप्टन सेंटनर ने बताई फैसले की वजह
मिचेल सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मेजर लीग क्रिकेट के 2027 सत्र में टीम नहीं उतारने के न्यूजीलैंड क्रिकेट के फैसले का बुधवार (21 अक्टूबर 2026) को समर्थन किया. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी लीग में टोरंटो या अटलांटा में से किसी एक शहर में टीम बनाने की अपनी योजना को आगे नहीं बढ़ाएगा. 

एमएलसी में अभी छह टीम हैं जो लॉस एंजिलिस, न्यूयॉर्क, सेन फ्रांसिस्को, सिएटल, टेक्सास और वाशिंगटन डीसी में हैं. लीग का लक्ष्य टीम की संख्या बढ़ाकर 10 करना है.

एनजेडसी ने एमएलसी में टीम उतारने की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए ट्रू नॉर्थ स्पोर्ट्स वेंचर्स के साथ साझेदारी की थी. हालांकि 2025 में घोषित इस समझौते को अब समाप्त कर दिया गया है.

सेंटनर ने घरेलू टी20 लीग शुरू करने की एनजेडसी की योजना का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, 'आप हर चीज नहीं कर सकते और दोनों में काफी निवेश करना होगा.'

उन्होंने कहा, 'घरेलू मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता को बढ़ावा देने की कोशिश करना अच्छी बात है. अगर वे इसे शुरू करने में सफल रहते हैं तो हम भी यही चाहते हैं.'

एनजेडसी ने इससे पहले पुरुष और महिला टी20 प्रतियोगिता ‘एनजेड20' को शुरू करने की योजना जनवरी 2027 से दिसंबर 2027 तक टाल दी थी.

यह भी पढ़ें- भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की चैंपियन टीम, पीसीबी ने वर्ल्ड कप खेलने की नहीं दी अनुमति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com