विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार: 7 खिलाड़ियों की छुट्टी के बाद गिरा एक और विकेट, चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा

इंग्लैंड दौरे पर हुई दुर्गति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार मचा हुआ है. बीते कल टीम से सात खिलाड़ियों की छुट्टी हुई थी. आज चीफ सेलेक्टर ने भी इस्तीफा दे दिया है.

पाकिस्तान क्रिकेट में हाहाकार: 7  खिलाड़ियों की छुट्टी के बाद गिरा एक और विकेट, चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने दिया इस्तीफा
Misbah-ul-Haq resigns as PCB selector

इंग्लैंड दौरे पर बाबर आजम एंड कंपनी की जो दुर्गति हुई है उसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है. मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ सरेंडर कर दिया. हेंडिग्ल और फिर लॉर्ड्स में हुए टेस्ट में पाकिस्तान, किसी भी पारी में 200 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. जहां सीरीज का पहला टेस्ट उसने पारी के अंतर से गंवाया तो दूसरे  टेस्ट में उसे 194 रनों की हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल सा आ गया. बीते सोमवार को बोर्ड ने टीम  सर्जरी करते हुए सात खिलाड़ियों को रिलीज किया. दो कोच भी छुट्टी की. लेकिन मामला यहीं नहीं थमा है. अब पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. 

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्बाह ने आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ियों की छुट्टी होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आला अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने  ना सिर्फ चीफ सेलेक्टर की पोजिशन छोड़ी है, बल्कि नेशनल क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के पद से हटने का फैसला लिया है. 

हालांकि, अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है.  इस साल मार्च में मिस्बाह को चार सदस्यों वाली सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा बनाया गया था, जिसमें आकिब जावेद, सरफ़राज अहमद और असद शफीक भी शामिल थे. साथ ही, वह बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर साल में 180 दिनों के कॉन्ट्रैक्ट पर भी थे.

पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल मिस्बाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पाकिस्तान टीम के साथ कई अलग रोल में काम किया है. 2019 में वह मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच की दोहरी भूमिका में थे. 2020 तक उन्होंने यह दोनों रोल निभाया. इसके बाद उन्होंने टीम के साथ काम करने के लिए चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था. एक साल तक टीम के साथ काम करने के बाद उन्होंने मु्ख्य कोच का पद भी त्याग दिया था. 

दो साल बाद, उन्हें एड-हॉक मैनेजमेंट कमेटी के तत्कालीन प्रमुख जका अशरफ़ ने सलाहकार के तौर पर शामिल किया और तब से वह PCB से जुड़े रहे. 2024 में मौजूदा मैनेजमेंट के कार्यभार संभालने के बाद, उन्हें अब बंद हो चुके मेन्स चैंपियंस कप के लिए पांच मेंटर्स में से एक के तौर पर घोषित किया गया था, और उन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में महिला टीमों को भी मेंटर किया. वह पाकिस्तान गोल्ड टीम के कोच थे, जिसने पिछले महीने मुल्तान में शाहीन अफ़रीदी की कप्तानी में 50-ओवर का नेशनल चैंपियंस कप जीता था.

यह भी पढ़ें: VIDEO: शमी के कमाल रिफ्लेक्स! अपनी ही गेंद पर लपका हैरतअंगेज कैच, हर्ष दुबे रह गए दंग

यह भी पढ़ें: Video: 4, 6, 4, 4 वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, एक ओवर में बदल दिया मैच का पूरा माहौल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Misbah-ul-Haq Khan Niazi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com