एशियन गेम्स के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत की स्मृति मंधाना ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. मंधाना 11,000 इंटरनेशनल रन पूरा करने वाली दुनिया का पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं. 30 साल की बाएं हाथ की बैटर को एशियाई गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम मैच में अपने रनों की संख्या 11,000 तक पहुंचाने के लिए 13 रनों की जरूरत थी और उन्होंने कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 10 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं. बता दें कि मंधाना ने 30 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया. शेफाली के साथ मिलकर मंधाना ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की, शेफाली 29 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं.
Stepping up again on the big stage 👏#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana with a 3️⃣0️⃣-ball FIFTY in the Gold Medal match 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Updates ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/fpMhBcpGG3
मैच की बात करें तो एशियन गेम्स फाइनल की बात करें तो महिला टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के गोल्ड मेडल के मुकाबले में मंगलवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.दोनों टीम ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. यह मुकाबले पिछले खेलों के साथ ही इसी महीने हुए एशिया कप के फाइनल का भी दोहराव है जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी.
श्रीलंकाई प्लेइंग 11
इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसीमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथयानगना, काव्या काविंडी, मिताली अयोध्या, चामुंडी प्रबोदा और सुगंदिका कुमारी
भारतीय प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं