- पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंत्री फजल शकूर खान को नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने सड़क पर किडनैप किया
- कैबिनेट मंत्री शकील खान पर फायरिंग हुई, जिससे मलाकंद में भारी विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम की स्थिति बनी है
- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का आरोप है कि सरकार अपने समर्थकों पर हमले कर विरोध प्रदर्शन को दबाना चाहती है
आतंकवाद को नेशनल पॉलिसी बनाने वाले पाकिस्तान में आतंक का बोलबाला है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि यहां आतंकी सरेआम बीच सड़क पर भरी दोपहरी में मंत्री तक को किडनैप कर ले रहे हैं. इस्लामाबाद मार्च को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया है कि खैबर पख्तूनख्वा (KP) में उसकी सरकार में मंत्री फजल शकूर खान को किडनैप कर लिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री शकील खान पर फायरिंग की गई है.
दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के सपोर्ट में उनकी पार्टी PTI 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च निकालने वाली और वहां की सरकार, सेना इसे दबाने का भरपूर प्रयास कर रही है. ऐसे में PTI का दावा है कि पाकिस्तानी सरकार ही अपने लोगों को भेजकर उनके शासन वाले राज्य के मंत्रियों को निशाना बनवा रही है.
हाथ में AK- 47, चेहरे पर नकाब और भरी दोपहरी- कैसे हुई मंत्री जी की किडनैपिंग
AK- 47 हाथ में लिए हथियारबंद और नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर पेशावर मोटरवे टोल प्लाजा के पास KP सरकार में मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को रोका. सोशल मीडिया पर सामने आए कथित वीडियो फुटेज में अनजान नकाबपोश मेन हाईवे को ब्लॉक किए दिख रहे हैं. वे फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेरते हैं, उसके टायर पर गोली मारते हैं. फिर आगे वाली पैसेंजर सीट से उन्हें निकालकर बंदूक की नोक पर चलते बनते हैं.
Every day scenes in Pakistan.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 21, 2026
Khyber Pakhtunkhwa's Minister for Public Health Engineering, Fazal Shakoor Khan abducted by masked men this afternoon.
Abducted by Asim Munir's Pakistan Army or TTP? Both in same business. pic.twitter.com/ZebNKc3fIt
PTI सरकार और सेना पर लगा रही आरोप
जब पाकिस्तान सरकार विपक्षी पार्टी को इस्लामाबाद में अपने तय विरोध मार्च को करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है, तो PTI ने सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से कई नेताओं और समर्थकों की गिरफ्तारी के बावजूद 27 सितंबर को अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया. पेशावर में मुख्यमंत्री आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने कहा कि संसदीय समिति ने 27 सितंबर को शांतिपूर्ण विरोध के अपने अधिकार का "पूरी ताकत से इस्तेमाल" करने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरान खान की बहनों की गिरफ्तारी, कैबिनेट मंत्री शकील खान पर गोलीबारी और श्रम मंत्री फजल शकूर खान की किडनैपिंग का मकसद पार्टी के विरोध प्रदर्शन को खराब करना था. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें उनके आंदोलन को कमजोर करने के बजाय और मजबूत करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं