विज्ञापन

PAK vs ENG: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर झटका विकेट, 146 सालों में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

इंग्लैंड 1880 से टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर रहा है और ओली रॉबिन्सन इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सीरीज की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला है.

PAK vs ENG: ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, पहली ही गेंद पर झटका विकेट, 146 सालों में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
Ollie Robinson First Pacer to get Wicket in First Ball of Test Series in England

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के सलामी  बल्लेबाज अजान अवैस को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज की पहली ही गेंद पर आउट करते इतिहास रच दिया है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कंडीशन का पूरा फायदा उठाया और कहर बरपाया. ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान की पहली पारी 171 रनों पर समेट दी. दोनों ही गेंदबाजों ने 5-5 विकेट निकाले. रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के शीर्ष पांच में से चार बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने तीन मैचों की श्रृंखला की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इंग्लैंड में एक खास उपलब्धि हासिल की.इंग्लैंड 1880 से टेस्ट की मेजबानी कर रहा है और यह पहली बार है जब किसी गेंदबाज ने सीरीज की पहली गेंद पर विकेट लिया.

इंग्लैंड में टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज

इसके अलावा ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं.इंग्लिश गेंदबाज ने बुधवार को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान ओवैस को मैच की पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट करते हुए यह कारनामा किया. इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले मॉरिस टेट ने किया था, जिन्होंने 10 जुलाई 1926 को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉरन बार्डस्ले को कैच आउट कराया था. यह सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला था. 

इसके बाद, 4 जून 1974 को जेफ अर्नोल्ड ने विकेटकीपर के हाथों सुनील गावस्कर को मैच की पहली ही गेंद पर कैच आउट कराया था. यह भी सीरीज का तीसरा मुकाबला था. भारतीय टीम इस पारी में 165 रन ही बना सकी. टेस्ट इतिहास में तीसरी बार 15 जून 2007 को ऐसा हुआ था, जब वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन गंगा को रयान साइडबॉटम ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए मुकाबले की पहली ही गेंद पर एलिस्टर कुक के हाथों कैच आउट कराया था. यह सीरीज का चौथा मुकाबला था. 

लड़खड़ाई पाकिस्तानी बैटिंग

इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण का हिस्सा रॉबिन्सन ने शानदार शुरुआत की. उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर अजान अवैस को विकेट के चारों ओर से अंदर आती गेंद पर फंसाकर बोल्ड किया. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का छोर बदलकर शान मसूद को ड्राइव खेलने के प्रयास में एलबीडब्ल्यू किया.मैच में केवल 9.4 ओवर हुए थे कि बारिश के कारण दो घंटे का खेल रोकना पड़ा.

दो विकेट गिरने के बाद अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक ने संभलकर बल्लेबाजी की. दोनों ने धीरे-धीरे लय हासिल की और रन गति बढ़ाई. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 91 रन जोड़े.लेकिन इमाम जोश टंग की बाहर जाती गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में दूसरी स्लिप में कैच दे बैठे. वह 42 रन बनाकर आउट हुए और पवेलियन लौटते समय खुद से नाराज नजर आए.फिर 97 रन पर दो विकेट के बाद पाकिस्तान ने 53 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए.

यह भी पढ़ें: Manav Suthar Record: मानव सुथार का गजब कारनामा, 93 साल बाद निसार के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

यह भी पढ़ें: 'भारतीय टेस्ट इतिहास में सबसे बेहतर...' आकाश चोपड़ा ने इस खिलाड़ी को चुना टीम इंडिया का 'एक्स' फैक्टर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Pakistan, Cricket, Oliver Edward Robinson
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com