पाकिस्तान को रावलपिंडी में हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. ऐसा पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर पर टेस्ट सीरीज में पहली बार हराया है. पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व दिग्गजों ने इसे 'पीड़ादायक' करार दिया है. यह पाकिस्तान की घरेलू मैदान पर पिछले 10 टेस्ट मैच में छठी हार है और यह पहली बार है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट और सीरीज में हराया.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद ने कहा,"यह पीड़ादायक है कि हमारा क्रिकेट इस स्तर पर आ गया है. बांग्लादेश को उनके अनुशासित प्रदर्शन के लिए श्रेय दिया जाना चाहिए. लेकिन जिस तरह से इस सीरीज में हमारी बल्लेबाजी ढह गई है, वह एक बुरा संकेत है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में पाकिस्तान ने तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को बाहर कर दिया जबकि नसीम शाह को आराम दिया गया जिसके बाद बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में दबदबा बनाया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का पहली पारी में स्कोर छह विकेट पर 26 रन कर दिया था लेकिन शतकवीर लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने शानदार साझेदारी करके अपनी टीम को उबारा.
मियांदाद का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में कलह के कारण खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम हो गया है. उन्होंने कहा,"मैं सिर्फ खिलाड़ियों को दोष नहीं दूंगा क्योंकि पिछले डेढ़ साल में बोर्ड (पीसीबी) में जो कुछ भी हुआ है और कप्तानी तथा प्रबंधन में बदलाव ने टीम को प्रभावित किया है."
पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि तीन श्रृंखला हारना और नौ टेस्ट मैचों में घरेलू मैदान पर जीत दर्ज नहीं कर पाना चिंताजनक रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा,"घरेलू सीरीज को हमेशा से ही सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराने का हमारा सबसे अच्छा मौका माना जाता था. लेकिन ऐसा होने के लिए बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है."
दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान ने कहा कि जब कोई टीम मानसिक रूप से हार के सिलसिले में प्रवेश करती है तो वापसी करना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा,"हमारे बल्लेबाजों ने अतीत में रन बनाए हैं लेकिन अभी मुझे लगता है कि उन्हें इस संकट से उबरने के लिए मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है."
इस हार के साथ पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के करीब पहुंचने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है. कप्तान शान मसूद के रन नहीं बनाने से कप्तान के रूप में उनका बुरा प्रदर्शन और खराब हो गया है क्योंकि अब वे स्वदेश में सभी पांच टेस्ट हार चुके हैं और उन्हें सीनियर बल्लेबाज बाबर आजम की खराब फॉर्म ने उनकी परेशानियां बढ़ाई हैं.
हालांकि खबर यह है कि टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी और सीमित ओवरों के कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी और चयनकर्ताओं को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं क्योंकि इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और कम होगा. इस बीच गिलेस्पी और हाई परफोर्मेंस कोच टिम नीलसन छोटे ब्रेक के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे.
यह भी पढ़ें: PAK vs BAN: 22 साल में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने रचा इतिहास, विश्व क्रिकेट में मचाया तहलका
यह भी पढ़ें: WTC Points Table: बांग्लादेश ने प्वाइंट्स टेबल में मचाई खलबली, पाकिस्तान के अलावा अब इन दो टीमों पर मंडराया फाइनल से बाहर होने का खतरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं