Bangladesh First Test Series Win vs Pakistan: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज कब्जा करने के साथ ही इतिहास रच दिया है. जी हां पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीता था, लेकिन अब 22 सालों का सूखा खत्म कर बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ बादशाहत कायम कर लिया है. बांग्लादेश ने इससे पहले पहला टेस्ट मुकाबला 10 विकेट से जीतकर पाकिस्तान की किरकिरी कर दी थी. पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के रणनीति को लेकर सवाल उठाया था जिसमे रमीज़ राजा, वसीम अकरम शामिल थें. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहली द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज साल 2002 में हुई थी, उसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 सीरीज खेली जा चुकी हैं, लेकिन हर बार पाकिस्तान टीम जीतती आ रही थी. मौजूदा दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने पहला मुकाबला 10 विकेट से जीता और दूसरा टेस्ट मैच 6 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है.
पहले टेस्ट में धमाकेदार जीत के बाद बांग्लादेश ने अपनी रणनीति को बरकरार रखा और वैसे ही दूसरे टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. पहले पारी में बल्लेबाज़ी का न्योता मिलने के बाद बल्लेबाज़ी करते उतरी पस्किस्तान की पूरी टीम 274 रन ही बना सकी जवाब में बांग्लादेश भी पहली पारी में 262 रन ही बना सकी और पाकिस्तान को 12 रन की मामूली लीड हासिल हुई, इसके बाद खेल आगे बढ़ा लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर अपनी किरकिरी बांग्लादेशी गेंदबाज़ो के से करा ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी में पूरी टीम ने मिलकर मात्र 172 रन बनाये और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 185 रनों का मामूली सा लक्ष्य रखा जिसे बांग्लादेश ने 6 विकेट रहते हासिल कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं