विज्ञापन

जेल के दोस्त, कुछ भी कर सकते हैं अनंत सिंह के लिए, 500 राउंड गोली और रायफल लेकर आए हैं

अनंत सिंह की बेटी की शादी में आज लाखों लोग जुटे हैं. इसी भीड़ में अनंत सिंह के एक जेल के दोस्त भी आए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी और अनंत की दोस्ती जेल में हुई थी.

जेल के दोस्त, कुछ भी कर सकते हैं अनंत सिंह के लिए, 500 राउंड गोली और रायफल लेकर आए हैं
अनंत सिंह के जेल के दोस्त भी शिवांगी की शादी में आए
एक्स हैंडल
  • अनंत सिंह की बेटी की शादी में उनके जेल के दोस्त भी शामिल होने आए
  • अनंत सिंह के दोस्त का दावा वो 10 रायफल लेकर शादी में आए
  • विधायक के दोस्त ने बताया कि उनकी अनंत सिंह से दोस्ती जेल में हुई थी
पटना:

मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में कई मेहमान आए हुए हैं. एक ऐसे मेहमान का वीडियो वायरल हो रहा है जो खुद को अनंत सिंह का जेल का मित्र बता रहे हैं. शख्स ने दावा किया कि उसपर 32 केस है और विधायक अनंत सिंह ने उसे जेल से बाहर निकाला है. 

कहा- बचपन के नहीं, जेल के दोस्त हैं 

शख्स से जब पूछा गया कि आप अनंत सिंह के बचपन के दोस्त हैं तो उन्होंने कहा कि नहीं, वो जेल के दोस्त हैं. शख्स ने बताया कि हम पहले जेल में थे, वहीं से अनंत सिंह से दोस्ती हुई. उन्होंने दावा किया कि अनंत सिंह ने उन्हें जेल से निकाला. शख्स ने दावा किया कि उसपर 32 केस है. छोटे सरकार ने ही उसे जेल से निकाला. उन्होंने कहा कि इसके बाद से ही उनसे उसकी दोस्ती हो गई. उन्होंने कहा कि उसके बाद मरना और जीना उन्हीं के साथ है. उन्होंने कहा कि इनके लिए कुछ भी करना होगा तो करेंगे. शख्स ने कहा कि वो छोटे सरकार के लिए कुछ भी कर सकते हैं. यह पूछने पर क्या कर सकते हैं, इसपर शख्स ने कहा कि जो कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है वो कर सकते हैं. 

कलेजा वाले नेता हैं अनंत सिंह 

शख्स ने कहा कि यहां शिवांगी सिंह की शादी के लिए गजब की तैयारी है. भगवान भी खुश हो गए हैं. सूरज देवता उग गए हैं. उन्होंने कहा कि कोई कितना भी पैसा वाला हो, ऐसा नहीं कर पाया है. अनंत सिंह काम ही ऐसा ऐसा करते हैं जो आम आदमी से अलग होता है. उन्होंने कहा कि ये तो खर्चा ही इतना करते हैं कलेजा रहेगा तब न कोई खर्च करेगा. पैसा पूरा है लेकिन कलेजा ही नहीं तब कौन करेगा. दिल है तब न कोई इतना खर्च कर रहा है. 

घोड़ा नहीं, 10 रायफल लेकर आए हैं 

जब शख्स से पूछा गया कि आप यहां कोई घोड़ा लेकर आए हैं. इसपर उसने कहा कि नहीं, 10 नाल रायफल लेकर आए हैं. फायरिंग नहीं करनी है लेकिन अपने सेफ्टी के लिए लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि 500 राउंड गोली लेकर भी आए हैं. कोई दिक्कत नहीं है. उस सब है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Shivangi Singh Marriage, Who Is Anant Singh Son In Law
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com