विज्ञापन
7 years ago
वेल‍िंगटन:

New Zealand vs India 3rd T20I Live Score: वेल‍िंगटन में भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में एक बार फ‍िर रोमांचक मुकाबला हुआ. लगातार दूसरी बार मैच सुपर ओवर में गया ज‍िसमें भारतीय टीम ने जीत हास‍िल करते हुए सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली. न्‍यूजीलैंड के आमंत्रण पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 व‍िकेट खोकर 165 रन बनाए. भारत के ल‍िए केएल राहुल ने 39 और मनीष पांडे ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. जवाब में कीवी टीम भी 7 व‍िकेट खोकर 165 रन ही बना सकी. कॉल‍िन मुनरो ने 64 और व‍िकेटकीपर सेइफर्ट ने 57 रन की तेज पारी खेली, लेक‍िन इसके बावजूद आख‍िरी के ओवरों में जाकर कीवी टीम लड़खड़ा गई. एक समय मैच में न्‍यूजीलैंड की जीत तय नजर आ रही थी. आख‍िरी ओवर में टीम को 7 रन की जरूरत थी लेक‍िन शारदुल ठाकुर ने आख‍िरी ओवर में केवल छह रन द‍िए और दो व‍िकेट ले डाले. इस ओवर में दो बल्‍लेबाज रन आउट भी हुए. मैच टाई रहने पर फैसला सुपर ओवर से हुआ. न्‍यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए. भारत के पास जीत के ल‍िए 14 रन का टारगेट था ज‍िसे भारत के पांच गेंदों पर ही हास‍िल कर ल‍िया. कर‍िश्‍माई आख‍िरी ओवर फेंकने वाले शारदुल ठाकुर मैन ऑफ द मैच  रहे. गौरतलब है क‍ि इस टी20 सीरीज में लगातार दूसरी बार जीत का फैसला सुपर ओवर के जर‍िये हुआ. सीरीज के तीसरे मैच में भी भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत हास‍िल की थी. सुपर ओवर में भारत के ल‍िए पहली दो गेंदों पर ही राहुल ने पहले छक्‍का और फ‍िर चौका जड़ द‍िया. हालांक‍ि तीसरी गेंद पर वे आउट हो गए लेक‍िन उनके यह आत‍िशी प्रहार भारत को सुपर ओवर में जीत द‍िलाने के ल‍िहाज से महत्‍वपूर्ण साब‍ित हुए.

SCORECARD

COMMENTARY

SEE MATCH GRAPHICS

Score Updates Between New Zealand vs India 4th T20I, straight from Wellington

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cricket, Live Score, Live Cricket Score, Virat Kohli, New Zealand Vs India 01/31/2020 Nzin01312020190972, Rohit Gurunath Sharma, Live Blogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com