विज्ञापन

बहनें नहीं, 3 सहेलियां थीं... साथ में दे दी जान, गाजियाबाद की बच्चियों की ये बात रुला रही

Ghaziabad sisters suicide case: तीन बहनों ने इतना खौफनाक कदम उठाया तो उनकी उम्र भी कितनी थी, 12, 14 और 16 साल.  सुसाइड जैसा खौफनाक कदम इस छोटी उम्र में उठाने वाली इन बच्चियों के लिए आप सोच ही सकते हैं कि मोबाइल गेम इनके दिमाग में कितना घर कर चुका था.

बहनें नहीं, 3 सहेलियां थीं...  साथ में दे दी जान, गाजियाबाद की बच्चियों  की ये बात रुला रही
  • गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने ऑनलाइन गेम की लत के कारण नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली
  • तीनों बहनों की उम्र बारह, चौदह और सोलह वर्ष थी और वे पांच साल से गेम खेल रही थीं
  • पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि बहनें टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलती थीं और हर पहलू की जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूपी के गाजियाबाद से आई तीन सगी बहनों के सुसाइड की खबर ने हिलाकर रख दिया है. नाबालिग बहनों ने रात 2 बजे 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो हिलाने वाली हैं कि कैसे हंसती-खेलती एक परिवार की तीन बेटियां जमीन पर लाश बनकर पड़ी हैं. बगल में ही मां चप्पलों से खुद को पीट रही है. खुद को कोस रही है कि आखिर क्यों उस मां ने अपनी बेटियों को गेम खेलने से रोका. पिता बदहवास है. दरअसल, शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि तीनों बहनों को पिछले 5 साल से यानी कोरोना काल से ही गेम खेलने की लत थी. वे तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं. ये बात भी सामने आई है कि तीनों टारगेट बेस्ड गेम खेला करती थीं. परिवार में उनकी सेहत और भविष्य को लेकर चिंता थी, इस कारण तीनों को रोका जाता था कि ज्यादा गेम न खेलें. इसी से नाराज होकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस केस की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- उम्र 12, 14, 16 साल... गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूद गईं 3 सगी बहनें, ऑनलाइन गेम की लत का शक

तीनों बहनों की उम्र थी, मात्र 12, 14 और 16 साल.  सुसाइड जैसा खौफनाक कदम इस छोटी उम्र में उठाने वाली इन बच्चियों के लिए आप सोच ही सकते हैं कि मोबाइल गेम इनके दिमाग में कितना घर कर चुका था. सोचने-समझने की शक्ति जैसे खत्म ही हो गई, जो इन्होंने अपनी जान ही दांव पर लगा दी. ऑनलाइन गेम इन तीनों बच्चियों को अपनी जिंदगी से बड़ा लगा. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.  इन तीनों बच्चियों की एक बात और सामने आई है कि तीनों बहनों में आपस में बहुत प्रेम था. तीनों सभी काम साथ मिलकर किया करती थीं. जैसे स्कूल जाना, सोना, खाना और रोजमर्रा के काम वह साथ मिलकर किया करती थीं. तीनों ने नौवीं मंजिल से छलांग भी एक साथ  ही लगाई. इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेम के खतरों को उजागर किया है, कैसे इसका शिकार गाजियाबाद का एक परिवार बन गया. इससे पहले भी PUB G और ब्लू व्हेल चेलेंज जैसे ऑनलाइन वीडियो गेम खेलकर कई बच्चों के सुसाइड के मामले सामने आए थे. इनमें बच्चों को ऑनलाइन गेम्स खेलने के टास्क दिए जाते थे.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com